Breaking News featured यूपी

यूपी में भी होगा महागठबंधन, कांग्रेस-आरएलडी-सपा होंगे एक साथ!

sp congres यूपी में भी होगा महागठबंधन, कांग्रेस-आरएलडी-सपा होंगे एक साथ!

लखनऊ। चुनाव आयोग द्वारा साइकिल मिलने के बाद अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन का फॉर्मूला भी तैयार कर लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। बीजेपी को चित्त करने के लिए सभी पार्टियां एक जुट होने की तैयारी कर चुके हैं।

sp congres यूपी में भी होगा महागठबंधन, कांग्रेस-आरएलडी-सपा होंगे एक साथ!

कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश विधानसभा में चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी पार्टी महासचिव एवं यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने दी| उधर, बसपा से निष्कासित साहिबाबाद के निवर्तमान विधायक अमर पाल शर्मा भी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी के यूपी प्रभारी आजाद ने मंगलवार को कहा कि आने वाले दिनों में पर और गहन चर्चा की जाएगी| कांग्रेस अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा से गठबंधन के लिए विचार कर रही है।

इस पर फैसला किया जाएगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता और यूपी में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि एक पार्टी में दो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हो सकते हैं। इसलिए वह मुख्यमंत्री के उम्मीदवार पद से अपना नाम वापस लेने के लिए तैयार हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच प्रदेश की विधानसभा सीटों का भी बंटवारा भी तय हो गया है। प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 103 सीटे कांग्रेस को देना तय किया गया है।

इस 103 सीटों में से 89 पर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे जबकि 14 सीटों से कांग्रेस के चुनाव-चिह्न पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का दबदबा है अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर जैसी सीटों को सपा ने कांग्रेस का देना तय किया है।

आरएलडी भी लाइन में

कांग्रेस के साथ सपा में विलय के लिए आरएलडी भी लाइन में है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आरएलडी को 20 सीटें देना तय किया है , हालांकि पार्टी के अध्यक्ष अजीत 28 सीटों की मांग कर रहे हैं। इसलिए बात अब तक पूरी तरह से फाइनल नहीं हो पाई है।

Related posts

देश में अब डराने लगे हैं कोरोना के आंकड़े, सामने आए 2 लाख 34 केस

Rani Naqvi

कासगंजः गांव में लगी भीषण आग, चपेट में दर्जन भर से अधिक घर

Rahul srivastava

President Kovind in Varanasi: आज वाराणसी पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

Rahul