खेल

महिला हॉकी विश्व लीग में भारत को अमेरिका ने 4-1 से हराया

hokky महिला हॉकी विश्व लीग में भारत को अमेरिका ने 4-1 से हराया

जोहानसबर्ग। महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हरा दिया। अमेरिकी महिलाओं ने दूसरे हॉफ में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किये। अमेरिका की तरफ से जील विटमर ने दो, टेलर वेस्ट माइकल विटसे ने 1-1 गोल किया। भारत की तरफ से एकमात्र गोल लिलिमा मिंज ने किया। जहां एक तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की वहीं वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम को अमेरिका के हाथों 4-1 से शिकस्त खानी पड़ी।

hokky महिला हॉकी विश्व लीग में भारत को अमेरिका ने 4-1 से हराया

बता दें कि इम मुकाबले के 24 वें मिनट में ही अमेरिकी खिलाड़ी जील ने पहला गोल करते हुए अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हॉफ खत्म होने पर अमेरिका 1-0 से आगे रहा। दूसरे हॉफ के 8वें और मैच के 38वें मिनट में लिलिमा मिंज ने भारत को 1-1 की बराबरी दिलायी। 40वें मिनट में टेलर वेस्ट ने गोल कर अमेरिका को 2-1 से आगे कर दिया। 3 मिनट बाद ही 43वें मिनट में जील ने अपना दूसरा गोल करते हुए अमेरिका की बढ़त 3-1 कर दी। 49वें मिनट में माइकल विटसे ने अमेरिका को 4-1 से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की बहुत कोशिश की, लेकिन अमेरिकी रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाये औऱ अमेरिका यह मैच 4-1 से जीतने में सफल रहा।

 

Related posts

महान मुक्केबाज मोहम्मद अली का निधन

bharatkhabar

इंग्लैंड VS इंडिया-धोनी बने 10 हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय

mahesh yadav

Live: भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच- पाक- 338/4 ,50ओवर

piyush shukla