नई दिल्ली: केरल के मोल्लम में मुर्गी चोरी करने के शक में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई है। युवक बंगाल का रहने वाला है और उसे मुर्गी चोरी करने के शक में जमकर पीटा गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कर्नाटक के बीदर जिले में लोगों ने बच्चा चोरी के शक में शख्स को पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय मनिक रॉय एक मुर्गी लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसे स्थानीय लोगों ने रोक लिया। गांव के लोगों को शक हुआ कि वह मुर्गी कहीं से चुरा कर ला रहा है। इसके बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस दौरान जिससे मुर्गी खरीदी थी तभी वह मौका स्थल पर पहुंच गया। जब उसने कहा कि यह मुर्गी मनिक को उसने दी है तो आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने कुछ दम तोड़ दिया।