featured देश राज्य

फारूख अब्दुल्ला की चुनौती पर लाल चौक पर तिरंगा फहराने गए शिवसैनिक हिरासत में

shivsena

श्रीनगर। राज्य पुलिस ने बुधवार को धारा 144 का उल्लंघन करने वाले और लाल चौक में स्थित एतिहासिक घंटाघर पर तिरंगा फहराने की शिवसैनिकों की कोशिश का नाकाम कर दिया। इस कोशिश के लिए नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गौरतलब है कि शिव सेना की प्रदेश इकाई के प्रमुख डिंपी कोहली ने बीते मंगलवार को जम्मू में बताया था कि उनके संगठन का एक विशेष दल लाल चौक में तिरंग फहराने के लिए रवाना हो चुका है।

shivsena
shivsena

बता दें कि जम्मू से आए शिवसैनिकों को बुधवार दोपहर को लाल चौक पर तिरंगा फहराना था। लेकिन वो सुहब ही पहुंच गए। इससे पहले कि वह तिरंगा फहराते वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। शिव सैनिकों का कहना है कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा फारुक अब्दुल्ला ने पीछले महीने पीएम मोदी समेत पूरे देश को लाल चौक में तिरंगा फहराने की चुनौती दी थी। हम उसी चुनौती का जवाब देने आए थे। लेकिन यहां राज्य सरकार ही तिरंगा फहराने के खिलाफ है, तभी हम लोगों को इसकी इजाजत नहीं दी गई।

वहीं फिलहाल, हिरासत में लिए गए शिव सैनिकों को कोठीबाग पुलिस स्टेशन की हवालात में रखा गया है। हिरासत में लिए गए शिव सैनिकों की पहचान अश्विनी गुप्ता, मुनीश गुप्ता, नागपाल चौधरी, राज सिंह, भुवन सिंह,संजीव सिंह,राजीव सलारिया, विकास और सोनी सिंह के रुप में हुई है। यह सभी जम्मू के रहने वाले हैं।

Related posts

लखनऊ: यूपी चुनाव से लेकर विपक्षी पार्टियों पर खुलकर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

Martyrs Day 2022: फांसी से पहले भगत सिंह ने जाहिर की थी ये अंतिम इच्छा, जो नहीं हुई पूरी

Rahul

Terrorist Attack In Lucknow: गरीब घर की महिलाओं को फिदायीन बना रहा AQIS संगठन, 500 लोगों का रखा था लक्ष्य, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh