Breaking News यूपी

जमीनी विवाद में भाई ने भाई को गोली मार कर किया जख्मी

जमीनी विवाद ने बढ़ाई भाई-भाई के बीच दूरियां, गोली मार कर किया जख्मी

प्रयागराज: जमीनी विवाद कई बार जान पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रयागराज में देखने को मिला, जहां भाईयों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। इसी के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव की है, जहां जमीन का विवाद गोलीकांड की वजह बना।

परिवार में ही चल गई गोली

विवाद कहासुनी से बढ़ता हुआ गोली मारने तक पहुंच गया। एक युवक को परिवार के ही सदस्यों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया,  जिसे आनन-फानन में स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव के राजेंद्र कुमार यादव के पुत्र अश्वनी कुमार उर्फ कज्जू गाय दुह रहा था। तभी प्रियांशु यादव पुत्र श्याम कुमार वहां पहुंचा और दोनों के बीच में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई, इसी बीच प्रियांशु ने उसे गोली मार दी।  गोली की आवाज से आस पास के लोग भी हैरान रह गए, मामला पारिवारिक था इस वजह से पहले इसको दबाने की कोशिश की गई। जब पीड़ित की हालत गंभीर होने लगी तो घटना की सूचना घंटों बाद फूलपुर पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची ने लिए एक्शन

काफी देर बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने मामले का जायजा लिया। आरोपी परिवार के सदस्यों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गंगापार एसपी धवल जयसवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार करने के लिए भी जोर दिया जा रहा है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

Related posts

कांग्रेस ने आसाराम के साथ पीएम मोदी की वीडियो पोस्ट कर उड़ाई खिल्ली, कहा- जैसी संगत…

rituraj

पर्यावरण दिवस पर ईको फ्रेंडली मैरिज, पौधें देकर हुआ बरातियों का स्वागत

Shailendra Singh

अमरनाथ यात्रियों का होगा 3 लाख का बीमा

Pradeep sharma