Uncategorized भारत खबर विशेष वायरल

इतिहास के आइने में आज (9-March) का दिन : बहुत कुछ दर्ज है इस तारीख के नाम

history todays इतिहास के आइने में आज (9-March) का दिन : बहुत कुछ दर्ज है इस तारीख के नाम

एजेंसी, नई दिल्ली। साल के तीसरे महीने का यह आठवां दिन कई घटनाओं का गवाह रहा है। विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय पक्ष को पूरी मजबूती से रखने वाले देश के अनुभवी राजनयिक शशि थरूर आज ही के दिन पैदा हुए थे और देश के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म भी नौ मार्च को ही हुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में नौ मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

  • 1934 : रूसी सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरिन का जन्‍म।
  • 1951 : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म।
  • 1956 : भारत के प्रसिद्ध राजनयिक शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म।
  • 1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।
  • 1967: सोवियत तानाशाह जोसेफ स्तालिन की पुत्री स्वेतलाना ने देश छोड़ा और नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पहुंचकर राजनीतिक शरण मांगी।
  • 1973 : उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया।
  • 1986 : सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।
  • 1999 : ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।
  • 2004 : पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

Related posts

महिला ने अस्पताल के डॉक्टर और मेल नर्स समेत कई लोगों पर लगाया गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप 

Rani Naqvi

अलविदा 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधीरात को किया था जीएसटी लागू

Rani Naqvi

ब्रज होली महोत्सव: रंगों और रंग बिरंगे फूलों से सजी ठाकुर जी झांकियों का कार्यक्रम आयोजित

Rani Naqvi