featured उत्तराखंड

कोविड-19 की लड़ाई में  माताश्री मंगला और भोले महाराज ने सीएम राहत कोष में  1 करोड़ 51 लाख रूपये राशि प्रदान की

cm rawat 1 कोविड-19 की लड़ाई में  माताश्री मंगला और भोले महाराज ने सीएम राहत कोष में  1 करोड़ 51 लाख रूपये राशि प्रदान की

देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत  माताश्री मंगला जी एवं भोले महाराज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में  1 करोड़ 51 लाख रूपये राशि प्रदान की है। आज उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उक्त धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कोविड-19 के खिलाफ लङाई में हम अवश्य जीतेंगे।

बता दें कि इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर कोरोना महामारी से निबटने के लिए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं और अन्य व्यक्तियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उपलब्ध कराई गई 25.51 लाख रुपए की राशि के चेक सौंपे थे। 

https://www.bharatkhabar.com/innovative-initiative-being-taken-to-keep-the-folk-culture-of-uttarakhand-alive-in-children/

वहीं कैंट विधायक हरबंस कपूर ने अपनी विधानसभा के लोगों से एकत्रित 9 लाख 41 हजार 656 रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष एवं 01 लाख 38 हजार 802 रुपए की धनराशि पीएम केयर्स फंड में दी थी। इसके अलावा डीएवी पीजी कॉलेज एवं डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून ने मुख्यमंत्री राहत कोष को 2.5-2.5 लाख रुपए के चेक दिए थे राकेश ओबेरॉय ने 1.25 लाख, निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला हरिद्वार और बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने 51-51 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी थी।

Related posts

कांग्रेस की नैय्या को राहुल की बजाए सचिन लगा सकते हैं पार, बनाए पीएम उम्मीदवार…

Vijay Shrer

दिल्ली वालों के लिए सिग्नेचर ब्रिज खुला, शुरुआत रही हंगामेदार

Rani Naqvi

कमल छोड़ साइकिल पर सवार हुए शिवशंकर पटेल, अखिलेश ने कही ये बात!

Shailendra Singh