Breaking News featured देश पंजाब पर्यटन बिहार मध्यप्रदेश

देश के दस ऐतिहासिक स्थलों में अब आप रात नौ बजे तक जा सकेंगे, ये हैं उनके नाम

man mahal gol gummaz dulhadev temple humayu maqbara देश के दस ऐतिहासिक स्थलों में अब आप रात नौ बजे तक जा सकेंगे, ये हैं उनके नाम

नई दिल्ली। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोमवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने 10 ऐतिहासिक धरोहरों को अब सूर्योदय से लेकर रात नौ बजे तक आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है।

वर्तमान में, अधिकतर स्मारकों के द्वार शाम छह बजे तक आगंतुकों के लिए बंद हो जाते हैं। जिन ऐतिहासिक धरोहरों का समय बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है उनमें दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग मकबरा के अलावा भुवनेश्वर में राजा रानी मंदिर, खजुराहो में दूल्हादेव मंदिर, कुरुक्षेत्र में शेख चिल्ली का मकबरा, कर्नाटक में पट्टडकल स्मारक समूह, कर्नाटक में गोल गुम्बद, महाराष्ट्र में मंदिरों का समूह (मार्कण्डा), उत्तर प्रदेश (वाराणसी) में मान महल और गुजरात में रानी की वाव शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि समय में परिवर्तन तीन साल की अवधि के लिए प्रभावी होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस सूची में शामिल कुछ स्थानों पर मंदिर हैं जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। लोग रात में भी मंदिर जाते हैं। इसलिए, इन स्थानों पर जाने का समय शाम छह बजे के बाद बढ़ाया गया है।’’

इससे पहले राज्यों से आने वाले प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए दो मंत्रालयों द्वारा गठित एक समिति ने इस तरह के 35 स्मारकों पर चर्चा की थी जिन्हें आम जनता के लिए रात दस बजे तक खुला रखे जाने का प्रस्ताव था। समिति ने पहले चरण में इनमें से 10 धरोहरों में नया समय लागू करने और इसे रात नौ बजे तक करने का निर्णय लिया।

Related posts

मुम्बई में सीएम रावत से उद्योगपति पवन गोयनका, आदि गोदरेज, मोहनदास पाई, अजय पिरामल ने की मुलाकात

Rani Naqvi

मौलाना कलीम सिद्दीकी और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ जबरन धर्मांतरण का मामला दर्ज

Rani Naqvi

कॉफ़ी टेबल बुक लॉन्च के साथ पंच-सरपंचों की सुरक्षा का वादा।

Rozy Ali