देश featured राज्य

टिकट नहीं मिलने से सूरत में बीजेपी से उत्तर भारतीय वोटर खफा

gujrat Assembly seat

सूरत। सूरत में उत्तर भारतीयों को टिकट नहीं दिए जाने से बीजेपी से उत्तर भारतीय मतदाता नाराज हैं। खासकर च्योर्रासी और उधना विधानसभा सीट पर सबसे अधिक उत्तर भारतीय मतदाता हैं। कांग्रेस ने इसी बात का ख्याल रखते हुए पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उत्तर भारतीय को टिकट दिया था। इसकी वजह से लोकसभा चुनाव में अच्छी फाइट रही और सीआर पाटिल एक लाख वोटों से जीते थे| इससे पहले लोकसभा चुनाव में उन्हें पांच लाख से अधिक वोटों से विजय मिली थी। कहने की आवश्यकता नहीं है कि सूरत के उत्तर भारतीय मतदाता भाजपा समर्थक हैं।

gujrat Assembly seat
gujrat Assembly seat

इसी के मद्देनजर भाजपा ने उत्तर भारतीयों को एक सीट देने का वादा किया था लेकिन इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोनों में से एक भी सीट नहीं दिया। इससे उत्तर भारतीय मतदाता बुरी तरह हतोत्साहित हुए। नतीजतन च्योर्रासी विधानसभा से उत्तर भारतीय अजय चौधरी ने निर्दल उम्मीदवारी भरी है।

गौरतलब है कि वे भाजपा से जुड़े भी रहे हैं। इसलिए वे यहां के भाजपा के लोगों के बीच गले की हड्डी बने हुए हैं। हालांकि इनका व्यवहार उत्तर भारतीयों के बीच ठीक नहीं है। इसके बावजूद उत्तर भारतीय मतदाता इस चुनाव में इनका साथ देने की बात कर रहे हैं। राजनीति में सक्रिय श्याम बिहारी मानते हैं कि अगर उत्तर भारतीय एक हो जाएंगे तो भले अजय चौधरी जीतें नहीं लेकिन भाजपा का खेल जरूर बिगाड़ेंगे। चर्चा गर्म है कि नवसारी से सीआर पाटिल सांसद हैं, लेकिन उन्हें इस बात का भय है कि अगर इस सीट पर उत्तर भारतीय जीतते हैं तो वे यहां हावी हो जाएंगे। दक्षिण गुजरात में अगर उत्तर भारतीय हावी होते हैं तो इन लोगों (महाराष्ट्रीयण) का क्षेत्र में प्रभुत्व कम हो जाएगा।

बताते चलें कि यहां महाराष्ट्रीयण लोगों की आबादी लगभग आठ लाख है जबकि उत्तर भारतीय लगभग 18 लाख हैं| राजनीति में सक्रिय लोगों ने बताया कि पूरे सूरत में उत्तर भारतीय मतदाताओं की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके बावजूद भाजपा के स्थानीय संगठन में भी उत्तर भारतीय को जगह नहीं दी गई है। बताते चलें कि पिछले साल निर्दलीय उम्मीदवार अजय चौधरी भाजपा महानगर महामंत्री थे। हो सकता है इस चुनाव में वे बड़ा उलटफेर करने में कामयाब हों। हालांकि सूरत में भाजपा के विस्तारक सह संगठन प्रभारी ओमप्रकाश भुवन का कहना है कि हमने सूरत के उत्तर भारतीयों को मना लिया है। च्योर्रासी विधानसभा में ऐसा कुछ भी नहीं होगा। अजय चौधरी की छवि भी ठीक नहीं है। इसलिए यहां से उत्तर भारतीय मतदाता भाजपा का ही समर्थन करेंगे।

Related posts

प्रदेश में फोकस टेस्टिंग से स्वास्थ्य विभाग तोड़ेगा कोरना की चेन

sushil kumar

Mrs World 2022 : 21 साल बाद सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज, जानें कौन हैं सरगम

Rahul

युक्रेन में प्लेन क्रैश की ईरान ने ली जिम्मेदारी, कमांडर ने कहा मुझे भी मर जाना चाहिए

Rani Naqvi