आतंक हो या नक्सलवाद जहां पर भी होता है। उस देश और राज्य को खत्म कर देता है। दुनिया के लगभग सभी देश इस तरह की परेशानियों से गुजर रहे हैं। और अपने हिसाब से इनसे निबटने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन जो अनोखी कोशिश इस अफ्रीकी देश ने की है। उसे देखकरक आपके होश उड़ जाएंगे।नाइजीरिया में आंतकियों को रास्ते पर लाने के लिए अनोखी मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें ए के 47 जैसे खतरनाक हथियारों के बदले गया दी जा रही है।
नाइजीरिया की जंफारा राज्य की सरकार ने स्थानी डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए एक प्लान तैयार किया है। जिसमें डाकू एके-47 रायफल के साथ आत्मसमर्पण करेगा उसे जीविका चलाने के लिए दो गायें दी जाएंगी। स्थानीय सरकार का कहना है कि इस योजना से डाकू लूटमार को छोड़कर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सामान्य जीवन जीने के लिए सामने आएंगे और गलत रास्तों को छोड़ देंगे।
https://www.bharatkhabar.com/pm-modi-can-join-ram-janmabhoomi-pujan/
आपको बता दें, नाइजिरिया में मोटरसाइकिल डाकुओं का खौंफ है। जो आए दिन लूटमार मचाने के दौरान विरोध करने पर स्थानीय नागरिकों की हत्या तक कर देते हैं। इन्हीं सब चीजों को रोकने के लिए सरकार की तरफ से ये अनोखा कदम उठाया गया है। जिसकी काफी तारीफ भी हो रही है।