featured छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जशपुर में भी बुधवार सुबह 32 साल का एक मजदूर निकला पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 48 पर पहुंचा

कोरोना वायरस 1 1 छत्तीसगढ़ के जशपुर में भी बुधवार सुबह 32 साल का एक मजदूर निकला पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 48 पर पहुंचा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में भी बुधवार सुबह 32 साल का एक मजदूर पॉजिटिव मिला। बिहार के गया निवासी मजदूर को लुड़ेग में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था। यहां पर 70 मजदूर हैं। इससे पहले सूरजपुर में मंगलवार देर रात तक रैपिड टेस्ट जांच में पुलिस कांस्टेबल समेत 10 मजदूरों में संक्रमण मिला था। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 14 और संक्रमितों का आंकड़ा 48 पर पहुंच गया है। 

दरअसल, महाराष्ट्र से लौटते समय सभी 300 मजदूरों को राजनांदगांव की सीमा पर पकड़ा गया था। इनमें ज्यादातर झारखंड और बिहार के हैं। 10 दिन पहले इन मजदूरों में से 106 मजदूरों को सूरजपुर के प्रतापपुर (जजावल) में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में भेज दिया गया था। बाकी को जगशपुर के आरा, लुड़ेग और महादेवदाड़ में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया था। 

https://www.bharatkhabar.com/after-corona-the-sky-fell-in-the-sky-in-chhattisgarh-the-roofs-of-houses-were-riddled-with-hail/

बता दें कि इससे पहले मंगलवार सुबह सूरजपुर के प्रतापपुर (जजावल) में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में झारखंड के गढ़वा जिले के 58 साल का श्रमिक संक्रमित मिला था। बाकी सभी 9 और लोग इसी के संपर्क में आए हैं। इन सबका रैपिड टेस्ट किया गया था। हालांकि संक्रमित मिले बाकी लोगों के सैंपल बुधवार को पुष्टि के लिए रायपुर भेजे गए हैं। 

सूरजपुर जिले में जजावल इलाका सील

  • इन कैंप में पुलिस और वन अफसरों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व्यवस्था देखने और रोजगार मूलक काम शुरू कराने गए थे। पॉजिटिव वृद्ध को रायपुर एम्स शिफ्ट किया गया है। पूरे जजावल को सील कर दिया गया है। 
  • जगदलपुर में कोरोना संदिग्ध के तौर पर तमिलनाडु के दो ट्रक चालकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, लेकिन यहां से दोनों फरार हो गए। दोनों को आंध्र प्रदेश- छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास से पकड़ा गया। 
  • कोरोना से संबंधित सभी जानकारी, सूचनाएं और राज्य सरकार के आदेश अब ‘कोरोना कचव’ एप पर अपडेट होंगे। एप में संक्रमित और संदिग्ध मरीजों की भी रियल टाइम जानकारी होगी। एप की मदद से लोग ई-पास के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। एप में अस्पताल और नोडल अधिकारियों की भी जानकारी है।

Related posts

Jammu Kashmir: सेना ने नाकाम की कुलगाम में आतंकियों की साजिश

Nitin Gupta

अयोध्याः पत्रकार शीतला सिंह का खुलासा, तत्कालीन संघ प्रमुख ने रोका था राममंदिर निर्माण

mahesh yadav

केरल लव जिहाद मामले की होगी एनआईए जांच

Rani Naqvi