featured देश

गाजियाबाद में एक शख्स और उसकी दो पत्नियों ने अपने बच्चों की हत्या कर 8वीं मंजिल से लगाई छलांग

gaziyabad गाजियाबाद में एक शख्स और उसकी दो पत्नियों ने अपने बच्चों की हत्या कर 8वीं मंजिल से लगाई छलांग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स और उसकी दो पत्नियों ने अपने बच्चों की हत्या कर मंगलवार सुबह आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की आठवीं मंजिल से दो महिला और एक पुरुष नीचे कूद गए। इनमें से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। 

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कूदने से पहले अपने दोनों बच्चों और पालतू बिल्ली की हत्या कर दी। पुलिस को फ्लैट के अंदर से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा अपरा सोसाइटी के फ्लैट नंबर ए-805 में रहने वाले तीन लोगों ने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इनमें से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। 

जबकि एक महिला घायल है। उन्होंने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि डेढ़ महीने पहले ये सभी यहां आए थे। फ्लैट को खोलने पर उसमें दो बच्चे और मृत मिले। दोनों बच्चों की उम्र 10 से 13 साल की है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इन लोगों ने सुसाइड नोट दीवार पर रखा था। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण यह आत्महत्या की है। फिलहाल उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related posts

आज द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद, उत्सव डोली ने किया प्रस्थान‌

Rani Naqvi

सेना अपने फैसले लेना के लिए स्वतंत्र- जेटली

piyush shukla

मिजोरम-मेघालय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, MYDONER ऐप होगा लॉन्च

Vijay Shrer