featured यूपी

फतेहपुर: वारादात के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए आरोप…

फतेहपुर: वारादात के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए आरोप...

फतेहपुर: पुलिस पर पीड़ित पक्ष ने कानूनी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। मामले पर खुद को पीड़ित बताने वाला एक पक्ष शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। तो वहीं घटनाक्रम पर उचित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

जनपद के मलवां थाना क्षेत्र स्थित कुरुस्ती गांव के रहने वाली माया देवी पत्नी राकेश ने बताया कि वह अपने पति और बेटे सचिन के साथ रहतीं हैं। बीते दिनों वह खेत में काम कर रहीं थी तभी उनके बगल में खेत के मालिक चंद्रभान ने ट्रैक्टर से उनके खेत का नुकसान कर दिया।

मामले की पूरी जानकारी सचिन ने अपनी मां को दी। जब उन्होंने चंद्रभान से जानकारी करनी चाही तो चंद्रभान, सुरिजभान, आशीष और ललिता देवी लाठी डंडे से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। जिससे माया देवी और उनके पुत्र सचिन का सिर फट गया।

माया देवी के परिजनों में बताया कि किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो बड़ी घटना हो सकती है।

वहीं मामले पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष मलवां राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का आपस में विवाद हुआ था, जिसमें दोनों ओर से शांतिभंग में कार्रवाई हुई है। पीड़ित पक्ष गंभीर मारपीट या घाव होने की जानकारी देते हैं तो जांच अधिकारी धारा तरमीम कर देंगे। तो वहीं मामले पर चोटिल मायादेवी और उनके पड़ोसी अरविंद, जेठ भैरो प्रसाद, और चोटिल सचिन पुत्र राकेश कुमार ने अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाई है।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें गंगा तट पर वैदिक मंत्रोचार से विधिवत आरती गंगा पूजन किया

Rani Naqvi

23 नवंबर 2021 का पंचांग: मंगलवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar

उत्तराखंड आपदा: राहत व बचाव के लिए 20 करोड़ जारी, सरकार ने कई टीमें उतारी

Pradeep Tiwari