featured दुनिया

कोरोना के बीच चीन में एक महिला रख सकेगी कई पति , महिलाओं को क्यों मिली इतनी आजादी?

chaina 1 1 कोरोना के बीच चीन में एक महिला रख सकेगी कई पति , महिलाओं को क्यों मिली इतनी आजादी?

पूरी दुनिया को कोरोना नाम की मुसीबत में फंसाकर पड़ोसी मुल्कों पर दबाब बनाने वाले चीन में महिलाओं ने एक अजीब अधिकार को लेकर आवाजा बुलंद कर दी है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चीन में महिलाओं एक साथ कई पुरूषों के साथ रहने का अधिकार मांग रहीं हैं।

chaina 2 1 कोरोना के बीच चीन में एक महिला रख सकेगी कई पति , महिलाओं को क्यों मिली इतनी आजादी?

और इसके पीछे का जो सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है वो ये है कि, चीन में लैंगिक असमानता की वजह से हालात इतने ज्‍यादा खराब हो गए हैं कि वर्ष 2050 तक 3 करोड़ पुरुष अविवाहित रह जाएंगे। इस संकट के समाधान के लिए चीन के एक प्रफेसर ने अधिकारियों को एक क्रांतिकारी बदलाव करने का सुझाव दिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार को महिलाओं को दो या दो से अधिक पति रखने का अधिकार देना चाहिए।

चीनी अर्थशास्‍त्री यी कांग एनजी ने कहा कि महिलाओं को कुछ समय के लिए दो या उससे अधिक पति रखने का अधिकार देने से इस सामाजिक समस्‍या का समाधान हो सकता है।
उन्‍होंने कहा कि उनके इस सुझाव को अगर मान ल‍िया जाता है तो देश में बढ़ रही अविवाहित लोगों की तादाद को पत्‍नी और खुशी मिल सकेगी। प्रफेसर एनजी फूदान यूनिवर्सिटी में प्रफेसर हैं।

चीनी अर्थशास्‍त्री ने इस संकट के समाधान के लिए दो सुझाव द‍िए हैं। पहला-वेश्‍यावृत्ति को कानूनी रूप दिया जाए और दूसरा बहुविवाह प्रथा को मंजूरी। इसके तहत महिला को कानूनी तरीके से दो या उससे अधिक पति रखने का हक दिया जाए। चीनी कानून के मुताबिक अभी तक केवल एक शादी की ही अनुमति है। उन्‍होंने कहा कि तिब्‍बत में पहले से ही यह प्रथा चली आ रही है। उन्‍होंने कहा कि उनके जैसे कई लोग हैं जो यह चाहते हैं कि पत्‍नी न होने से अच्‍छा है कि पत्‍नी को साझा कर ल‍िया जाए।

https://www.bharatkhabar.com/sc-refuses-to-petition-54-day-salaries-of-employees/
चीन में उठ रही इस अजीब आवाज की सर्चा सिर्फ देश ही नहीं दुनिया में भी हो रही है। क्योंकि जहां एक तरफ लोगों को जान बचाना मुश्किल हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ चीन में महिलाओं एक साथ कई आदमियों के साथ रहने की अपील अपने आप में अजीब है।

Related posts

नंदकिशोर नौटियाल ने गोवा मुक्ति संग्राम में लिया था भाग, जाने उनके बारे में और भी बहुत कुछ

Rani Naqvi

तीन साल की बच्ची के मुंह में सुतली बम लगाकर उड़ाया, बच्ची की हालत गंभीर

Rani Naqvi

रिजर्व बैंक द्वारा ईएमआई में तीन महीने के छुट की घोषणा, बैंकों ने शुरू की इसकी तैयारी

Rahul srivastava