featured यूपी

बिजनौर किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने शेर पढ़कर किया प्रधानमंत्री पर हमला

बिजनौर किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने शेर पढ़कर किया प्रधानमंत्री पर हमला

बिजनौर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिजनौर किसान महापंचायत में शामिल हुई। मंच से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। किसान कानूनों के खिलाफ एक बार फिर वह खड़ी नज़र आईं।

मोदी से पूछे कई सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहते हैं। लेकिन आज तक किसी भी फसल का सही दाम तक नहीं दे पा रहे हैं। साथ ही प्रियंका ने कहा कि देश के किसानों का पैसा बकाया होने के बाद भी प्रधानमंत्री 16,000 करोड़ रुपए खर्च करके हवाई जहाज खरीद रहे। 20000 करोड़ रुपए का नया संसद भवन बनाया जा रहा है।

शेर पढ़कर साधा निशाना

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने शेरो शायरी का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि “भगवान का सौदा करता है, इंसान की कीमत क्या जाने। एक गन्ने की कीमत दे ना सका, वो जान की कीमत क्या जाने।” एक बार फिर उन्होंने मोदी को पूंजीपतियों का करीबी बताया।

तीनों कानूनों को गलत बताते हुए, इसे किसान विरोधी करार दिया। प्रधानमंत्री के द्वारा आंदोलनजीवी और परजीवी जैसे शब्दों के इस्तेमाल को भी गलत कहा। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह किसानों का अपमान है।

Related posts

जानिए, कानपुर मेट्रो में सफर करने के लिए कितना देना होगा किराया, क्या है इस मेट्रो की खासियसत ?

Saurabh

राम मंदिर मुद्दे पर शिवसेना ने दी पीएम मोदी को सलाह!

kumari ashu

बंगाल में होंगे 30 सितंबर को उपचुनाव, 3 विधानसभा सीटें होंगी दांव पर

Nitin Gupta