नई दिल्ली/ राजकोट। जूनागढ़ के रिहायशी क्षेत्र में जंगल के राजा यानि शेरों को सड़क पर खुलेआम बेखौफ घूमते देखा गया। यहां लोगों ने 9 शेरों को बेखौख घूमते हुए और मस्ती करते हुए देखा। बताया जा रहा है कि इनमें से 3 शेरनियों और उनके बच्चों का समूह जूनागढ़ में लगभग 3.5 किलोमीटर अंदर वार्ड-1 में घुस आया।
Lions night out in town! In a rare scene, 9 lions spotted 3.5 km inside Junagadh town’s road on 12th after midnight! pic.twitter.com/1kZEGFYutC
— Parimal Nathwani (@mpparimal) July 13, 2016
कुछ लोगों ने छिपकर इन शेरों की वीडियो कैमरे में कैद कर ली जिसके बाद सोशल मीडिया में यह जमकर वायरल हो रही है। शेर सड़कों पर और मोहल्ले में कैसे आ गए इस बात की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
गिरनार के अभ्यरण्य में लगभग 45 शेर हैं। जूनागढ़ के रिहायशी इलाकों में अक्सर प्रवेश कर जाते हैं।