धर्म featured

अमरनाथ यात्रा का महत्व जानकर, दंग रह जाएंगे आप

16 38 अमरनाथ यात्रा का महत्व जानकर, दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक अमरनाथ की गुफा है जिसे पहले के समय में अमरेश्वर’कहा जाता था। अमरनाथ की गुफा श्रीनगर से 145 किलोमीटर की दूरी पर है। ये हिमालय पर्वत श्रेणियों में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 3,978 है। आज हम आपको अपने इस लेख में अमरनाथ की गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं। कहते हैं कि अमरनाथ की गुफा में भगवान शिव ने अपनी पत्नी देवी पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाया था। कहा जाता है कि भगवान शिव साक्षात श्री अमरनाथ गुफा में विराजमान रहते हैं।

16 38 अमरनाथ यात्रा का महत्व जानकर, दंग रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्राः सुरक्षा के कड़े इंतजाम  के बीच रवाना हुआ 1904 श्रद्धालुओं का पहला जत्था

भगवान शिव जब पार्वती को अमरकथा सुनाने ले जा रहे थे, तब उन्होंने रास्ते में सबसे पहले पहलगाम में अपने नंदी (बैल) का परित्याग किया। इसके बाद चंदनबाड़ी में अपनी जटा से चंद्रमा को मुक्त किया। शेषनाग नामक झील पर पहुंच कर उन्होंने गले से सर्पों को भी उतार दिया। प्रिय पुत्र श्री गणेश जी को भी उन्होंने महागुणस पर्वत पर छोड़ देने का निश्चय किया। फिर पंचतरणी नामक स्थान पर पहुंच कर भगवान शिव ने पांचों तत्वों का परित्याग किया।

कहते हैं कि बाबा अमरनाथ की गुफा में दर्शन करने से जीवन सफल हो जाता है। माता पार्वती के साथ ही इस रहस्य को शुक (तोता) और दो कबूतरों ने भी सुन लिया था। यह शुक बाद में शुकदेव ऋषि के रूप में अमर हो गए, जबकि गुफा में आज भी कई श्रद्धालुओं को कबूतरों का एक जोड़ा दिखाई देता है जिन्हें अमर पक्षी माना जाता है। पुराणों के अनुसार काशी में दर्शन से दस गुना, प्रयाग से सौ गुना और नैमिषारण्य से हजार गुना पुण्य देने वाले श्री बाबा अमरनाथ का दर्शन है।

अमरनाथ गुफा के अंदर बनने वाला हिम शिवलिंग पक्की बर्फ का बनता है जबकि गुफा के बाहर मीलों तक सर्वत्र कच्ची बर्फ ही देखने को मिलती है। मान्यता यह भी है कि गुफा के ऊपर पर्वत पर श्री राम कुंड है। श्री अमरनाथ गुफा में स्थित पार्वती पीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां भगवती सती का कंठ भाग गिरा था।

इसीलिए हर साल लाखों लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं। कहते हैं कि एक बार लोगों को अमरनाथ यात्रा करनी चाहिए। इस साल बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो चुकी है जिसके लिए कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम किये गए हैं।

Related posts

ओआरओपी पर झूठ बोलना बंद करें प्रधानमंत्री मोदी : राहुल (वीडियो)

bharatkhabar

सिंगापुर से PM मोदी ने भारत की आर्थिक क्रांति के संबंध में दुनिया को बताया

mahesh yadav

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद यूनिवर्सिटी में जमकर हुआ बवाल

rituraj