featured यूपी

प्रयागराज: कोविड मरीजों को इफको का तोहफा, दिए 120 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर

प्रयागराज: कोविड मरीजों को इफको का तोहफा, दिए 120 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर

प्रयागराज: जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों को इफको ने दी खुशखबरी दी है। इफको की फूलपुर इकाई ने कोविड मरीजों के लिए 120 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर व एंबुलेस की सुविधा देने का फैसला लिया है।

जिला प्रशासन के अनुरोध पर इफको द्वारा यह अहम फैसला लिया गया है। इफको फूलपुर इकाई में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए अलग से प्लांट का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद कोरोना पीड़ित किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी महसूस नहीं होगी।

मरीजों को आश्‍यकतानुसार मिलेगा ऑक्‍सीजन

फूलपुर इकाई के महाप्रबंधक संजय कुदेशिया ने बताया कि, कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए इफको प्रबंधन संवेदनशील है। उनके जीवन को बचाने के लिए इफको अभी तक 30 करोड़ रुपये की ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर चुका है। उन्होंने कहा कि, जल्द ही मरीजों को आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन मिलने लगेगा।

आपको बता दें कि इफको देशभर में तीन और संयंत्र लगाएगा, जिसमें से एक फूलपुर में शीघ्र लगेगा। इन चार संयंत्रों की लागत लगभग 30 करोड़ की है। इन संयंत्रों से अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर इफको द्वारा मुफ्त में भरा जाएगा। रिफिल के लिए खुद का सिलेंडर लाना होगा।

जंबो सिलेंडर से मिलेगा ज्‍यादा लाभ

सिलेंडर लेने पर सुरक्षा राशि ली जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की ऑक्सीजन जमाखोरी ना हो सके। इफको द्वारा जिला प्रशासन को दिया गया जंबो सिलेंडर सामान्य सिलेंडर्स से अधिक समय तक ऑक्सीजन प्रदान करेगा, जो ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभ देगा।

Related posts

अगर आप भी फेस कर रहें हैं सफेद बालों की परेशानी, तो आजमायें ये घरेलू नुस्ख़े

Kalpana Chauhan

प्रेग्नेंसी से पहले अत्यधिक शराब पीना, डाल सकता है होने वाले बच्चें पर प्रभाव

mohini kushwaha

पेट्रोल- 74 पैसे और डीजल- 1.30 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता

bharatkhabar