धर्म

अगर बनें रहना है अमीर…तो घर से इन चीजों को करें साफ

house gadan अगर बनें रहना है अमीर...तो घर से इन चीजों को करें साफ

नई दिल्ली। घर में पैसों की दिक्कत अक्सर होती रहती है। लेकिन उन दिक्कतों को अपनी कुंडली के दोषों से हमेशा जोड़ना सही नहीं होता। ऐसा कहा जाता है कि घर में पैसों की हानि आपके के हाथ में भी होती हैं। यानि पैसा का दोष सिर्फ और सिर्फ कुंडली पर मढ़ना गलत साबित हो सकता है। ऐसा देखा गया है कि पैसे की किल्लत घर में हो रहे कुछ कामों से भी हो सकती है।

house_gadan

रोजमर्रा की लाइफ में हम कुछ ऐसी चीजों को नजरअंदाज करते है जो कि आपकी जेब पर भारी पड़ती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु शास्त्र से संबंधी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपने धन को बचा सकते हैं।

पानी का टपकना:-

अगर आपके घर के किसी भी नल से पानी टपकता है तो वो आपके लिए खतरा बन सकता है क्योंकि उससे धन की हानि हो रही है। इसलिए अगर घर में किसी भी नल से पानी बिना कारण बह रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। धर्म शास्त्रो में जल को देव कहा गया है, जब कोई बिना कारण जल का अपव्यय करता है तो उसके घर पर पैसा नही रुक पाता।

washroom

पेड़ों पर सूखी पत्तियां:-

अगर आपके घर में लगे पौधों पर सूखी पत्तियां नजर आने लगी है तो उनकी कटाई करने में समय ना लगाएं। घर में लगे पौधों को हमेशा हरा-भरा रखें। घर में पेड़ों पर सूखी पत्ती रहने से बुध ग्रह खराब होता है और कर्ज की स्थिति बनती है।

leaf

मंदिर में ताजे फूलों का करें इस्तेमेाल:-

मंदिर की सजावट के लिए कभी भी सूखे फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको फूल पसंद हैं तो हमेशा प्राकृतिक खुशबूदार फूलों को ही घर में रखें। जब पूजा की माला सूख जाए तो उसे घर से बाहर कर देना चाहिये।

mandir_home

बिजली के खराब सामान को घर से करें बाहर:-

अगर बिजली का कोई सामान किसी काम का नहीं है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं या घर से बाहर कर दें। घर में अक्सर बिजली के पुराने तार या सामान बेवजह बरसों से पढ़े रहते हैं, जिससे राहू ग्रह प्रबल हो जाता है और घर की नकारात्मकता बढ़ जाती है ।

lait_saman

बिल्ली का रोना होता है अशुभ:-

बिल्ली का प्रवेश जिस घर में होने लगता है या फिर घर पर आकर बिल्ली रोती है या उनमें झगड़ा होता है, उस घर में परेशानी का वास हो जाता है। इसके साथ ही धन का आवागमन रुक जाता है।

cat

टेरिस को रखें हमेशा साफ-सुथरा:-

छत की का इस्तेमाल अक्सर बेकार पड़े सामान को रखने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करना धन के आगमन के लिए बाधक साबित होता है। छत हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। कई लोग घर पर ईशान कोण यानि कि पूर्व और उत्तर दिशा में अटरिया बनवाते है जिससे पैसे की बरकत रुक जाती है।

दीवार पर पेन से लिखना करता है पैसा का नुकसान:-

दीवारों पर बच्चें घर की दीवारों पर पेंसिल या फिर पेन से लिख देते है। अगर आपके घर का भी यही हाल है तो उसे जल्दी ठीक कराएं क्योंकि ये दुर्भाग्य और निर्धनता को आकर्षित करता है।

pen-and-pencil

घर में न रखें टूटा शीशा:-

टूटा हुआ शीशा ना सिर्फ वास्तु के नियमों के विरुद्ध है बल्कि ये पूरे प्रभाव के साथ नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने के लिए रास्ता भी देता है। अगर खिड़कियों के कांच भी टूटे हो तो तुरन्त बदले।

mirror_in_house

मकड़ी के जाले को करें साफ:-

मकड़ी का जाल बनना दुर्भाग्य की निशानी है। इसे जल्द से जल्द हटवाएं और आगे से ऐसा ना हो इसके लिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।कई घरो में मकड़ी घर के मन्दिर और भगवान की फोटो और मूर्ति पर भी अपना जाला बना लेती है, जो सबसे ज्यादा खराब होता है।

makadi_jaal

कबूतर का घोंसला रोकता है बरकत:-

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कबूतर का घोंसला अस्थिरता के हालात पैदा करता है और साथ ही निर्धनता को भी बढ़ावा देता है।अगर आपके घर में ऐसा कुछ है तो जल्द से जल्द इसे हटाने का प्रयास करें।

kabutar_gosala

धूल से करें घर का बचाव:-

मंदिर में धूल का जमा होना या किसी जगह पर धूल दिख रही है तो उसे साफ करवा लें। ऐसा कहा जाता है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है।

dust

Related posts

सावन शुरू होने से पहले जानें भगवान शिव के सबसे प्राचीन मंदिर के अनोखे रहस्य..

Mamta Gautam

हल्दी दिलाएगी ग्रहों की तमाम समस्याओं से छुटकारा

shipra saxena

10 अक्टूबर का पंचांग : जानें रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar