धर्म

अगर कर लिए शनि के ये उपाय तो सारे कष्ट दूर हो जाएंगे

sh अगर कर लिए शनि के ये उपाय तो सारे कष्ट दूर हो जाएंगे

नई दिल्ली। आज शनिवार का दिन है।इस दिन को शनि देव की पूजा के लिए विशेष माना गया है। शनि देव के नाम पर लोग डर जाते हैं, लेकिन ये सत्य नहीं है।शनि सिर्फ उन्हें दंड देते हैं जो बूरे कर्म करता है।यदि शनि प्रसन्न हो जाएं तो सारे कष्टों को हर लेते हैं।यहां आपको बताते हैं ऐसे उपाय जिससे शनि हर लेंगे सारे कष्ट।

 

sh अगर कर लिए शनि के ये उपाय तो सारे कष्ट दूर हो जाएंगे

ऐसा कहा जाता है कि सूर्योदय से पूर्व पीपल की पूजा करने पर शनि देव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। शनि को खुश करने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और उस पर सरसों के तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाना चाहिए।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको उगते सूरज के समय लगातार 43 दिनों (रविवार को छोड़कर) तक शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाना चाहिए। शनि देव को प्रसन्न करने का यह उपाय शनिवार के दिन ही आरंभ करनी चाहिए।

शनि देव को शांत रखने के लिए शनिवार को वर्त रखें और काली गाय या भैंस को उड़द, तेल, तिल, नीलम रत्न और ब्रह्माण को काला कंबल, कपड़ा या लोहा दान करें।

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के चारों ओर सात बार कच्चा सूत लपेटें इस दौरान शनि मंत्र का जाप करते रहना चाहिए, यह आपकी साढ़ेसाती की सभी परेशानियों को दूर ले जाता है।

इसके लिए आपको काली गाय के माथे पर तिलक लगाने के बाद सींग में पवित्र धागा बांधना होगा और फिर धूप दिखानी होगी। गाये की पूजा करें। अंत में गाय की परिक्रमा करने के बाद उसको चार बूंदी के लड़्डू, उड़द, तेल, तिल भी खिलाएं। यह शनिदेव की साढ़ेसाती के सभी प्रतिकूल प्रभावों को रोकता है।शनिदेव के इन उपायों को अपनाकर आप साढ़ेसाती जैसी विकट समस्या का भी समाधान कर सकते हैं।

Related posts

गणेश चतुर्थी को व्रत रखने से विपदाएं होती है दूर!

shipra saxena

24 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

रक्षाबंधन के दिन बहनों को दें ये विशेष उपहार, रिश्ता बनेगा और भी अटूट

mohini kushwaha