Breaking News देश धर्म यूपी

अयोद्धा में सावन झूला-मेला का आनंद नहीं लिया तो अयोद्धा में घूमने का आनंद नहीं

sawan jhula mela ayodhya अयोद्धा में सावन झूला-मेला का आनंद नहीं लिया तो अयोद्धा में घूमने का आनंद नहीं

अयोध्या। अगर आप भगवान राम की नगरी अयोद्धा जाएं और वहां पर सावन झूला-मेला का आनंद नहीं लिया तो आपने कुछ नहीं किया। रामनगरी अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सावन झूला मेला प्रारंभ हो गया। प्राचीन मणिपर्वत पर अयोध्या के मंदिरों में विराजमान भगवान के विग्रह ने झूला और इसी के साथ सभी मंदिरों में भगवान अपने अपने स्थान से झूले पर विराजते हैं। ऐसी मान्यता है की सावन मास में माँ सीता प्रभु श्रीराम के साथ इसी मणि पर्वत पर झूला झूला करती थीं।

अयोध्या में हरियाली तीज के साथ सावन मेला का प्रमुख झूला उत्सव मेला प्रारंभ हो गया। लाखों की संख्या में देश के कोने कोने से पहुचे श्रधालुओं ने प्रभु श्रीराम सहित माँ सीता को झुलाकर अपने पाप मुक्ति की कामना की अयोध्या के मंदिरों से प्रभु का विग्रह गाजे बाजे के साथ प्राचीन मणि पर्वत पंहुचा। सावन में मणि पर्वत के मेले से प्रभु अपने स्थान से झूले पर चले आते हैं।

पुरे सावन झूले पर ही विराजते हैं। अयोध्या के सभी मंदिरों में झूले की मनोहारी झाकी प्रारंभ है। जो रक्षाबंधन तक निरंतर चलती रहेगी। ऐसा मानना है की सावन में एक बार माँ सीता अपने मायके नहीं जा पाई थी..तो माँ सीता मणि पर्वत पर ही झूले में झूलती थीं। यही परंपरा आज भी चली आ रही है। इसे देखने लाखों लोग दूर दूर से आते हैं।

Related posts

किसान आंदोलनः विदेश में बैठी शख्सियतों को लेकर विदेश मंत्रालय ने दी नसीहत, जानें क्या बोले अक्षय कुमार

Aman Sharma

गुजरात चुनावः राहुल ने ट्वीट कर मोदी से पूछा 8वां सवाल

Vijay Shrer

19 फरवरी 2022 का पंचांग: शनिवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Rahul