हेल्थ

लॉकडाउन में बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ऐसे करें दो दिन में कंट्रोल

fat 1 लॉकडाउन में बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ऐसे करें दो दिन में कंट्रोल

नई दिल्ली। लंबे समय से देश और दुनिया जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में है। दुनिया के अधिकतर देश इस समय लॉक हैं। ऐसा ही कुछ हाल भारत में भी देखने को मिल रहा है। जो लोग सुबह उठकर घूमने जाते थे या फिर किसी भी तरह की एक्सरसाइज करते थे वो अब नहीं कर पा रहे हैं। इस माहौल में आम हो या खास सभी बढ़ते वजन की समस्या से जूझने लगे हैं।

लॉकडाउन कब तक चलेगा इसका अभी तक किसी को नहीं पता है। ऊपर से घर में कैद लोगों की मानसिक और शारीरिक स्थिति प्रभावित होने लगी हैं। बिना काम के घर में लंबे समय तक रहने की वजह से लोगों को अब मोटापे का डर सताने लगा है तो आपको बता दें, इस समय घबराने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि वजन घटाने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। क्योंकि आपके पास समय की कोई कमी नहीं है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे आसान उपाय हेल्दी डाइट और कुछ व्यायाम हो सकते हैं।

fat 3 लॉकडाउन में बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ऐसे करें दो दिन में कंट्रोल

 

आप घर पर अपने खाली समय का उपयोग अपने वजन कम करने में लगा सकते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स और डाइट के बारे में बताएंगे, जो आपकी पेट की चर्बी को कम करने में मददगार होंगे।

  1. महिला हो या पुरूष हो पेट की चर्बी कम करने के लिए भी पोषण का काफी महत्व है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए हमेशा फाइबरयुक्त चीजों का ही सेवन करना चाहिए। फाइबर की वजह से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है और पेट भरा-भरा महसूस होता है। इसलिए आप अपने भोजन में जहां तक हो सके अधिक से अधिक फल, सब्जियों और अनाज का इस्तेमाल करें।
  2. पपीता में वो सारे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो मोटापे को घटाने में मददगार हैं। पपीता एक ऐसा फल है जो पूरे साल, हर मौसम में पाया जाता है। पपीता न सिर्फ आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता है बल्कि आपके पेट को भी सही रखता है। वजह घटाने में पपीता रामवाण कहा जाता है।
  3. जहां तक हो सके इस दौरान खाने के बीच में नमकीन बिस्किट खाने से बचें। अगर आप बिना अंतराल के कुछ न कुछ खाते रहेंगे तो आपका वजन बढ़ता ही जाएगा।
  4. बेहतर होगा आप इस समय तला-भूना खाने से बचें ऐसा करके आप अपनी डाइट को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
  5. अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्लिम बॉडी ऐसे ही बनी रहे तो उसके लिए आपको सुबह उठकर आसान योगा करना होगा इसके लिए आप नेट का सहारा ले सकते हैं वो अपनी डाइट में तरस पदार्थों का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। जहां तक हो सके लॉकडाउन में बाहर ले लायी हुई चीजों का कम से कम इस्तेमाल करें।
  6. अगर आप परिवार के साथ रहती हैं और आज कल आपका ज्य़ादा से ज्यादा समय रसोई में बित रहा है तो एक बार अपने परिवार से इस मुद्दे पर बात जरूर करें और उन्हें सीमित साधनों की जरूर जानकारी देते हुए अपना स्थिति से अवगत कराएं इसके साथ ही आप अपने परिवार के साथ मिलकर कोई खेल भी खेल सकती हैं। इससे आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से स्वस्थय रह सकते हैं।
  7. मोटापे को घटाने के लिए आप रस्सी का सहारा ले सकते हैं व कुछ व्यायाम करके अपने आप को स्वस्थ्य रख सकते हैं।
  8. इन आसान तरीकों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप अपना मोटापा भी घटा सकते हैं व अपने शरीर को स्वस्थय भी रख सकते हैं।

Related posts

क्यों नहीं दिखाई जा रहे ओमिक्रॉन के सही आंकड़े ?, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

Rahul

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 260 रेजिडेंट डॉक्टरों हुए कोरोना पॉजिटिव

Rahul

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों का आंकड़ा 36.56 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar