featured दुनिया देश पर्यटन

अगर आप घुमने के बारे में सोच रहें तो, यहां बिल्कुल ना जाएं, इतनी डरावनी है ये जगह

mm अगर आप घुमने के बारे में सोच रहें तो, यहां बिल्कुल ना जाएं, इतनी डरावनी है ये जगह

नई दिल्ली: आपने बहुत से पर्यटक स्थलों के बारे में तो सुना होगा पर आज हम आपको कुछ ऐसे पर्यटक स्थलों के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पर्यटक स्थलों के बारें में बताएंगे जहां जाने से पहले आप अपना जीवन बीमा जरूर कराएंगे। पहले नबंर पर है ज्वालामुखी बोर्डिंग जी हां सुनने में तो थोड़ा अजीब लग रहा होगा पर यह सच है कि कुछ पर्यटक इस खतरनाक बोर्डिंग का भी लुफ्त उठाते हैं। आपको बता दें कि ज्वालामुखी बोर्डिंग के दौरान बोट की रफ्तार 85 से 90 किमी प्रती घण्टे रहती है।

mm अगर आप घुमने के बारे में सोच रहें तो, यहां बिल्कुल ना जाएं, इतनी डरावनी है ये जगह

दूसरी जगह है ये

दूसरे नंबर पर आता है चीन का वो पुल जो 200 फीट की उंचाई पर बना है जिस पर लोग चलने से पहले सौ बार तो जरूर सोचेंगे। हालांकि इस दौरान लोग सेफ्टी बेल्ट से बंधे होते है इसलिए वो इस पर चल कर खुद को खतरे के खिलाड़ी साबित करते हैं।

तीसरे नंबर पर यूके का ज़िप विश्व वेग जी हां अगर आपको उड़ान का सौक है और उंचाई से डर नही लगता है तो यहां का लुफ्त उठाने जरूर जाईएगा। आपको बता दें कि यहां सेफ्टी बेल्ट लगा कर उंचे पहाड़ से एक पतले तार के सहारे नीचे छोड़ दिया जाता है। वहीं इस दौरान सेफ्टी को ध्यान में रखा जाता है क्योंकि पहाड़ से नीचे आते समय आपकी रफ्तार 160-200 किमी प्रति घंटे की रहती है।

चौथे नबंर पर चीन का hsong पहाड़ आता है। अगर आपको अपनी जिंगदी में कुछ तुफानी करना हो तो चीन के इस पहाड़ पर चढ़ने का आनंद जरूर लिजिएगा क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इस पहाड़ पर चढ़ गए तो आपकी जिंदगी से डर शब्द ही गायब हो जाएगा।

पांचवे नंबर नॉर्वे का Trolltunga पत्थर है जो हर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। आपको बता दें की यह पहाड़ 800 मीटर की उंचाई पर है जिस पर चढ़ने में पर्यटकों को 12 घंटे का समय लगता है। यहां से एक अदभुत नजारा देखने को मिलता है जिसको लेकर पर्यटक यहां आना चाहते हैं।

Related posts

कुछ ही देर में होगी यूक्रेन और रूस के बीच दूसरे दौर की बैठक, बेलारूस पहुंचा यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल

Saurabh

प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, मंत्रालयों के बंटवारे में बड़ीं मुश्किलें

bharatkhabar

देहरादूनः गोल्ड मेडल जीतने वाली जसमाइरा गुंबर ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

mahesh yadav