featured मनोरंजन

अगर बॉलीवुड में कास्टिंग काउच है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण: रणबीर कपूर

rarveer kapoor अगर बॉलीवुड में कास्टिंग काउच है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण: रणबीर कपूर

मुंबई। कास्टिंग काउच पर चर्चा बढ़ रही है और अब नेता अभिनेता इसको लेकर अपनी राय दे रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्होंने कभी इसका सामना नहीं किया है। लेकिन अगर यह बॉलीवुड में होता है तो दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में अगर यौन शोषण होता है या कास्टिंग काउच होता है तो उसे उसके बदले खाने के लिए रोटी भी मिलती है। सरोज खान के इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा।

rarveer kapoor अगर बॉलीवुड में कास्टिंग काउच है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण: रणबीर कपूर

हालांकि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि वो फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत बता रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर अपनी फिल्म संजू के पोस्टर और टीजर लॉन्च कार्यक्रम को लेकर मीडिया से रूबरू हुए। इस मौके पर जब रणबीर से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है लेकिन अगर बॉलीवुड में ऐसा होता है, तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर रणबीर कपूर ने बिना किसी कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आपको बता दें कि, मुंबई में कुछ देर पहले फिल्म संजू का ट्रेलर लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और रणबीर कपूर उपस्थित थे। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। गौरतलब है कि जारी किए गए पोस्टर में संजय दत्त के 6 अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं और संजय दत्त के रूप में रणबीर को देखा जा सकता है। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है, जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने खुद को बहुत ही लकी माना है। साथ ही वह मानते हैं कि संजय दत्त को वह बहुत पहले से पसंद करते थे और यह उनके दिली इच्छा थी कि वह उनकी जीवनी पर काम करें।

Related posts

पिंटो फैमली की गिरफ्तारी पर रोक से HC ने किया इंकार

Pradeep sharma

डोकलाम विवाद: दोनों देशों की सेना के बीच सिर्फ 300 मीटर का फासला

Pradeep sharma

फिर पड़ी महंगाई की मार, जानिए क्या-क्या हुआ महंगा

bharatkhabar