Breaking News यूपी

पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी खुद को गोली ,हालत गंभीर

 

लखनऊ:आत्महत्या के मामले लगातार दिन प्रतिदिन हमारे समाज में बढ़ते जा रहे हैं।इसी कड़ी में लखनऊ के टिकैतराय तालाब क्षेत्र में आज 50 उम्र की महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया इस दौरान महिला ने खुद को रिवाल्वर से गोली मारी हालांकि महिला भी गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती है।

डिप्रेशन की शिकार थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला डिप्रेशन का शिकार थी। इसकी वजह से उसके इस कदम उठाने के पीछे की बड़ी वजह माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त महिला की डिप्रेशन के पहले से उपचार चल रहा था बीते कई दिनों से चिकित्सकों के संपर्क में भी महिला रही।जहां से उसका उपचार चल रहा है।इसके बाद आज महिला ने पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है।

पति की लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी

बाजार खाला थाना अंतर्गत एल.डी. ए कालोनी टिकैतरॉय तालाब निवासी मधु दीक्षित (50) ने अपने पति की लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन-लीला समाप्त करने की कोशिश की।इंस्पेक्टर धनंजय सिंह के मुताबिक मधु के पति कौशल दीक्षित सरोजनीनगर तहसील में पेशकार है।महिला डिप्रेशन की शिकार थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक कल रात ही दंपत्ति ने अपने रिश्तेदारों के साथ घर मे अपनी 8 वर्षिय पुत्री का जन्मदिन मनाया था। घर-परिवार में खुशी का माहौल था।आज सुबह जब भांजी ने चाय पीने के लिए मधु को बुलाया तो ऊपर के कमरे से वह नही आई।परिवारीजनों ने जब ऊपर जाकर देखा तो श्रीमती दीक्षित लहुलुहान हालत में दीवार के सहारे पड़ी थीं।सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने आनन-फानन में ट्रामा- में भर्ती कराया ट्रॉमा में महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस रिवाल्वर को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर आगे की तफ्तीश करने में जुट गई।आत्महत्या की कोशिश करने का स्पष्ट कारण नही ज्ञात हो सका।

Related posts

भ्रष्टाचारी ‘शरीफ’ ने जेल से बाहर आने के लिए विदेशों से साधा सम्पर्क: इमरान खान

bharatkhabar

टुकड़ों में नहीं बटेगा उत्तर प्रदेश, CM योगी बोले- एकजुटता में भरोसा, विभाजन में नहीं

Aman Sharma

मामूली बात को लेकर दोस्त ने चलाई दोस्त पर गोली, आरोपी दोस्त मौके से फरार

Ankit Tripathi