featured देश राज्य

आग में जल रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई दोनों की जान

Untitled999 आग में जल रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई दोनों की जान

नई दिल्ली:दिल्ली के पुलिसकर्मियों ने पहाडग़ंज इलाके की एक इमारत में आज सुबह आग लगने से उसमें फंसे एक दंपती को सकुशल बाहर निकाल लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को पहाडग़ंज के चूना मंडी में आग लगने की सूचना मिली, आग पहली मंजिल में लगी थी जिससे ऊपर की मंजिल में रहने वाले लोग फंस गए। वे उस वक्त सो रहे थे।

Untitled999 आग में जल रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने जान पर खेलकर बचाई दोनों की जान

फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए सीढिय़ों के रास्ते ऊपर जाना बेहद मुश्किल काम था लेकिन सिपाही मनोज कुमार और अमित अन्य पुलिसर्किमयों की सहायता से बगल वाली इमारत का ताला तोड़ कर उन तक पहुंचे।  दूसरे तल में एक दंपती मदद के लिए चिल्ला रहे थे। महिला बालकनी की ग्रिल से लटकी हुई थी।

पुलिस ने बचाई जान

पुलिसकर्मियों ने जान की परवाह किए बिना दूसरे तल की बालकनी तक पहुंचने के लिए उन्होंने मानव श्रृंखला बनाई और लगभग गिरने की स्थिति में पहुंची महिला को पहले बचाया इसके बाद उसके पति को बचाया गया।   उन्होंने बताया कि आग से बचने के लिए एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और चोटिल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

by ankit tripathi

Related posts

यहां देखिए नीतीश के मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

Nitin Gupta

HPBOSE ने hpbose.org वेबसाइट पर कक्षा 12 के परिणाम 2020 घोषित किए

Rani Naqvi

 PAKISTAN के मरी हादसे का असल सच, टूरिस्ट स्पॉट पर पहुंचीं डेढ़ लाख कारें, बर्फ हटाने की सिर्फ एक मशीन

Rahul