बिहार

विधवा बहु को ससुर ने लड़का गोंद लेकर बनाया सुहागन

marrige विधवा बहु को ससुर ने लड़का गोंद लेकर बनाया सुहागन

बिहार। बिहार के सारणा जिले की यह घटना है जहां पर एक ससुर ने अपनी विधवा बहु को फिर से सुहागन बना दिए। पति के अकाल मृत्यू होने के वजह से एक नयी नवेली दुल्हन विधवा हो गई, जिसकी शादी के लिए ससुर और सास ने चाहा की उसकी शादी अपने छोटे लड़के से ही कर दे। क्योंकि लड़की के सामने उसकी पूरा जीवन ही बचा था। किन्तु लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। लेकिन ससुर ने एक लड़के को गोद लेकर बहु की शादी उस लड़के से करा दी।

marrige विधवा बहु को ससुर ने लड़का गोंद लेकर बनाया सुहागन

यह घटना बिहार के रसूलपुर थाना माधोपुर का है। जहां पर रेखा कि शादी के अभी दो साल ही हुए थे कि अचानक उसके पति की मृत्यू हो गई। जिसके बाद सास और ससुर लड़की के लिए काफी चिन्तित रहने लगे थे। धर्मनाथ प्रसाद ने दो साल पहले अपने बेटे अनिल की शादी रेखा के साथ काफी धूमधाम से किये थे। लेकिन एक सड़क हादसे में अनिल की मृत्यू हो गई। जिसके बाद सास और ससुर रेनू के प्रति काफी चिन्तित रहने लगे हो भी क्यों न क्योंकि रेनू की उम्र मात्र अभी 22 साल थी।

धर्मनाथ काफी परेशान रहने लगे थे और कई  बार रेनू से उसकी शादी दुसरे जगह करने की बात करते तो रेनू मना कर देती और कहती थी। कि हम आपलोंगो को छोड़कर कही नही जायेंगे। तभी धर्मनाथ को अपने बड़े भाई के लड़के से बोले कि तुम रेनू से शादी कर लो। परन्तू उसने शादी करने से साफ मना कर दिया।

धर्मनाथ ने फिर एक रिस्तेदार से बात की तो उन्होंने अपने बेटे को गोद देने के लिए तैयार हो गएं। और धर्मनाथ ने एक मिशाल कायम करते हुए प्रदीप नामक युवक को गोंद लेकर दोनों की शादी करा दी। जिसमें प्रदीप भी शादी के लिए तैयार था। समाज में अगर धर्मनाथ के सोच वाले लोग हों तो कोई भी लड़की विधवा न रहे, और विधवा जैसा अभीश्राप खत्म हो जाएं।

Related posts

अब पायें मात्र 80 रूपये में मेडिक्लेम के साथ स्वास्थ्य सुविधायें, यहां से उठायें लाभ

Trinath Mishra

भाई दूज मनाने का बिहार में है अनोखा रिवाज, जानें क्या है ये परंपरा

Neetu Rajbhar

तेजस्वी ने कहा-लालू निर्दोष,साजिश के हुए शिकार, उन्हें जान को है खतरा

Rani Naqvi