featured यूपी

गोरखपुर: पति ने पत्नी की हत्या कर फंदे से लटकाया, पुलिस से कहा गैंगरेप से आहत थी, पढ़िए पूरी खबर

गोरखपुर: पति ने पत्नी की हत्या कर फंदे से लटकाया, पुलिस से कहा गैंगरेप से आहत थी, पढ़िए पूरी खबर

गोरखपुर:  जिले में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। यहां बांसगांव में विवाहिता ने गैंगरेप के बाद आत्महत्या कर ली थी। लेकिन यह बात बिलकुल छूट साबित हुई है। महिला की पति ने ही उसकी गला घोटकर हत्या की थी और हत्या के बाद सुसाइड नोट भी रखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या का खुलासा हुआ है।

विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच भी शुरू कर दी है।

क्या है मामला

गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र में शुक्रवार को महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला था। महिला के पति ने गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई थी। पति ने कहा था कि उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप हुआ जिससे आहत होकर उसने सुसाइड कर लिया है। पति ने सुसाइड नोट भी पुलिस को दिया था। शव का पोस्टमार्टम होने पर मामला कुछ और ही निकला। पोस्टमार्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक महिला की मां ने अपने दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरी बेटी को प्रताड़ित करता था। दो साल पहले बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से लगातार बेटी को परेशान कर रहा था।

Related posts

भारत में घातक हुआ कोरोना वायरस, दो लोगों की मौत की पुष्टि, 11 राज्यों में फैला

Rani Naqvi

लखनऊ: विवेक हत्याकांड में आरोपी पुलिसकर्मी संदीप को मिली जमानत

Ankit Tripathi

गठबंधन के बाद कांग्रेस ने जारी की 41 प्रत्याशियों की सूची

kumari ashu