जिस पती ने जीवन भर साथ निभाने का वादा किया हो यदि वही जान की दुश्मन बन जाए तो फिर किस पर भरोसा किया जाए। ऐसा ही दिल दहला देने वाली घटना जनपद बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मझौव्वा मे घटित हुई है। जहां एक पती ने अपनी ही पत्नी की लोहे की रॉड से मार मार कर निर्मम हत्या कर दी। तथा बचाने पहुंची अपनी दो लड़कियों को भी मार कर घायल कर दिया। जिनका इलाज गोण्डा के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
दरअसल मामला जनपद बलरामपुर मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर उतरौला मार्ग पर स्थित ग्राम मझौव्वा मे राम आसरे शुक्ला का परिवार रह रहा है जिनके पुत्र शतीष शुक्ला की बीती रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया था शतीष के पांच बच्चे हैं जिनमें चार लड़कियां तथा एक लड़का है। विवाद के बाद सभी सो गए। देर रात पति पत्नी फिर झगड़ा शुरू कर दिए और पति ने लोहे की रॉड से लगातार वार कर पत्नी पद्मा को मरणासन कर दिया। शोर सुनकर दो लड़कियां अंकिता व निकिता बचाने पहुंची तो शतीष ने उन दोनों को भी मार कर घायल कर दिया।
इतने में परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और लोगों को इकट्ठा किया। तब तक पद्मा की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने दोनों लड़कियों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से ही शतीष घर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के ससुर रामसेवक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है तथा आरोपी पती की तलाश की जांच रही है।