September 27, 2023 4:03 am
Breaking News featured देश राजस्थान

रूठे राहुल को मनाने में जुटे कार्यकर्ता, सैकड़ों नेता कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देने पहुंचे

rahul gandhi रूठे राहुल को मनाने में जुटे कार्यकर्ता, सैकड़ों नेता कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देने पहुंचे

नई दिल्ली। अध्यक्ष न बने रहने के फैसले के बाद से अब कांग्रेस में रूठने और मनाने का दौर चल पड़ा है। सैकड़ों कार्यकर्ता अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास धरने पर बैठे हैं और राहुल गांधी को दुबारा अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल भी कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए धरना स्थल पर आए और उनसे बातचीत की। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता उनसे इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

एक स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता हनीफ खान ने अकबर रोड के बाहर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन अंततः वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा उसे रोक दिया गया था। लोकसभा चुनाव की हार के बाद पहली बार सोमवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की, जिन्होंने उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटने के उनके फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा। हालांकि, राहुल ने अपना मन बदलने का कोई संकेत नहीं दिया।

Related posts

अध्ययन में हुआ खुलासा, पीएम मोदी फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता

lucknow bureua

Indonesia Ferry Sank: इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड में डूबी नाव, हादसे में 15 की मौत, 19 लोग लापता

Rahul

कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं बिता रहा स्मार्टफोन पर ज्यादा समय, हो जाइए सावधान

pratiyush chaubey