Breaking News यूपी

बसपा, कांग्रेस, पीस पार्टी के सैकड़ों नेताओं ने थामा सपा का दामन

24 08 b बसपा, कांग्रेस, पीस पार्टी के सैकड़ों नेताओं ने थामा सपा का दामन

लखनऊ। जैसे-जैसे यूपी के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी बसपा, कांग्रेस, पीस पार्टी के सैकड़ों नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया। शामिल हुए नेताओं ने 2022 में सपा की सरकार बनाने का प्रण लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते बसपा, कांग्रेस छोड़कर आये कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शामिल होने वाले नेताओं को सदस्यता दिलाई।

24 08 c बसपा, कांग्रेस, पीस पार्टी के सैकड़ों नेताओं ने थामा सपा का दामन

सपा में शामिल होने वाले नेताओं में नारायण सिंह कुशवाहा बसपा, राजेश मौर्या बसपा, धर्मेन्द्र यादव बसपा (सोनभद्र), बाल किशुन पटेल पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शिवपुर वाराणसी, आनन्द प्रताप शर्मा राष्ट्रीय महासचिव नाई महासभा वाराणसी, राजेन्द्र प्रसाद पटेल प्रवक्ता उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा, कमलेश कुमार यादव हैदरगढ़, मनोज कुमार निषाद बसपा जौनपुर, हृदय नारायण राजभर बसपा जौनपुर, गौरव मिश्रा बसपा जौनपुर, योगेश अकेला कांग्रेस जौनपुर, दिलीप चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी महासभा महराजगंज, यश त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सिसवां पीस पार्टी महाराजगंज (115 लोगों के साथ) हैं।

इनके अतिरिक्त सदस्यता लेने वालों में नन्द रतन भन्ते दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बसपा कुशीनगर, राम प्यारे पटेल प्रधान पूर्व प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख प्रतापगढ़, मनोज कुमार सरोज पूर्व प्रधान, सन्तलाल सरोज, महन्त लाल वर्मा सभी सदस्य क्षेत्र पंचायत, नवनीत सरोज जिला पंचायत प्रत्याशी, मनोज कुमार वर्मा सदस्य क्षेत्र पंचायत, ब्रजेश कुमार पटेल, विनोद कुमार पटेल, डॉ0 शिव मिलन सरोज, मोहन लाल गौतम, शिव कुमार साहू आदि शामिल हैं। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी , पूर्व विधायक के.के. सचान, पूर्व विधायक आर.ए. उस्मानी, प्रदेश सचिव जैन कुशवाहा रहे।

Related posts

पर्यावरण के साथ जल संरक्षण है बेहद जरूरी, सरकार को उठाने होंगे गंभीर कदम

bharatkhabar

राहुल का काफिला रूका

piyush shukla

केंद्रीय मंत्री के भाई का हुआ कोरोना से निधन

Aditya Mishra