featured Breaking News देश

जैन मुनि पर टिप्पणी के बाद विशाल डडलानी ने लिया राजनीति से संन्यास

Vishal Dadlani जैन मुनि पर टिप्पणी के बाद विशाल डडलानी ने लिया राजनीति से संन्यास

मुंबई। जैन मुनि पर टिप्पणी करने के बाद विवादों से घिरे आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने वाले गायक विशाल ददलानी ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। बता दें कि विशाल के ट्वीट की पहले उनकी ट्विटर पर खूब आलोचना हुई, इसके बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी विशाल के ट्वीट के लिए माफी मांग ली। केजरीवाल के ट्वीट के बाद विशाल ने पार्टी और राजनीति से रिटायर होने का ऐलान कर दिया।

बता दें विशाल ददलानी आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भी रह चुके हैं और उन्होंने इस पार्टी के लिए ‘पांच साल केजरीवाल’ वाला गाना इन्होंने ही गाया था। जैन मुनि तरुण सागर जी हरियाणा विधानसभा में लेक्चर के लिए गए थे। जैन मुनि निर्वस्त्र रहते हैं। इस पर विशाल ने ट्वीट किया था।

इसके बाद से विशाल लगातार सबसे माफी मांगते रहे। अरविंद केजरीवाल के ट्वीट के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति के समर्थन से खुद को अलग कर लिया। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने डडलानी के ट्वीट को गलत बताया और आप के एक मंत्री ने माफी मांगी।

Related posts

14 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

लोकसभा में पीएम का रौद्र रूप, कांग्रेस के बहाने गांधी परिवार को लिया आड़े हाथ

Breaking News

देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 508953, 24 घंटे में आए चौकाने वाले मामले

Rani Naqvi