featured देश

मुंबई में लॉकडाउन का भारी उल्लंघन,  बांद्रा स्टेशन पर सैकड़ों मजदूर हुए जमा 

मुंबई 1 मुंबई में लॉकडाउन का भारी उल्लंघन,  बांद्रा स्टेशन पर सैकड़ों मजदूर हुए जमा 

मुंबई। कोरोना वायरस की वजह से देश में आज ही लॉकडाउन बढ़ाया गया है लेकिन मुंबई में लॉकडाउन का भारी उल्लंघन सामने आया है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बांद्रा स्टेशन पर सैकड़ों मजदूर स्टेशन पर जमा हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इतने सारे लोगों के सड़क पर आने से कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये लोग खाने की समस्या बता रहे हैं और घर भेजने की मांग कर रहे हैं। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में इस कदर भीड़ का उमड़ना काफी डराने वाला है। मजदूरों को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि लगभग 4:30 बजे से लोग बांद्रा स्टेशन के पास इकट्ठे हो रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर पहले समझाने की कोशिश की लेकिन 6 बजे के आसपास पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद भीड़ कम हो गई है। लोगों में अनिश्चितता है कि लॉकडाउन कब तक चलेगा ऐसे में लोग घबरा गए हैं। स्थानीय नेताओं का कहना है कि लोगों को समझाया जा रहा है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी और हर संभव मदद की जाएगी। वहीं खबर आ रही है कि रात में 8 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Related posts

जनसंख्या नीति पर कांग्रेस नेता का बयान, कहा सरकार के मंत्री बताएं कितने बच्चे, नाजायाज भी गिने

Shailendra Singh

सुशील-नरसिंह यादव के बीच 74 किलोग्राम में नहीं होगा ट्रायल

bharatkhabar

हरियाणा: हथियारों के दम पर पेट्रोल पंप पर लूट

Pradeep sharma