मनोरंजन वीडियो

ऋतिक रोशन ने अपने बेटे के बर्थडे पर पोस्ट की ऐसी वीडियो कि….

article 2359551 1AC0D524000005DC ऋतिक रोशन ने अपने बेटे के बर्थडे पर पोस्ट की ऐसी वीडियो कि....

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार काफी व्यस्त होने के बाद भी अपने परिवार को टाइम देने के मामलें में पीछे नहीं हटते और बॉलीवुड के सुपरहीरो एक्टर कहे जाने वाले ऋतिक रोशन को भी अपने बेटे से कितना प्यार हैं यें तो हम जानते ही हैं।  ऋतिक रोशन को अपने बेटों से बेहद लगाव है और आज ऋतिक रोशन पर अपने बड़े बेटे का जन्मदिन मना रहे हैं। और यें जन्मदिन तब और खास हो गया जब ऋतिक रोशन  ने  बड़े बेटे रेहान रोशन के 12वें जन्मदिन पर एक प्रेरणादायक मैसेज दे डाला।

article 2359551 1AC0D524000005DC ऋतिक रोशन ने अपने बेटे के बर्थडे पर पोस्ट की ऐसी वीडियो कि....
*

बता दे कि ऋतिक रोशन का यें  प्रेरणादायक मैसेज सिर्फ 1 मिनट 28 सेकंड का हैं जो ऋतिक रोशन की ओऱ से ट्टिटर पर शेयर किया गया हैं जो लोगों को खूब भावुक कर रहा हैं। और ऋतिक रोशन ने एक कविता भी सुनाई हैं जो उन्होनें खुद अपने हाथों से लिखी हैं औऱ इस कविता को ऋतिक ने अपनी जुबां से व्यक्त की हैं।  यह उन्होंने स्पेशली अपने बेटे के लिए लिखी. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ मैं कुछ शेयर कर रहा हूं जो मैंने लिखा है… यह सभी बेटे और बेटी… और खुद के बच्चों के लिए प्रेरित है।

डर से मत डर

वीडियो शेयर करते हुए  ऋतिक रोशन ने कहा कि, ”डर… डर से मत डर… कुछ अलग कर… 6 अंगुलियों वाला कभी कलाकार नहीं बन पाएगा डर तुझे ये समझेगा… पर तू ये आत्मविश्वास दिखाएगा.. तू डर से आंख मिलाएगा… डर से मत डर… कुछ अलग कर… डर का सामना कर… आगे बढ़… कुछ अलग कर… जिंदगी के हर मोड़ पर तुझे ये दर्द सताएगा… और उसी दर्द का फायदा बिना चूके ये डर उठाएगा… तुझसे कहेगा कि तू आगे कुछ नहीं कर पाएगा… पर क्या वो लिख कर दे पाएगा कि तू हार जाएगा… तेरी हर कमजोरी पर ये डर घर बनाएगा… पर तू अपना हुनर दिखाएगा… उसी कमजोरी को तू अपनी ताकत बना… उस दिन ये डर तूझसे डर जाएगा… डर का खेल निडर होकर खेल… डर से मत डर… आगे बढ़… भुला दे डर… कुछ अलग कर…”

ऋतिक  की ओर से यह वीडियो अपने बच्चे को डेडिकेट किया गया हैं। इसमें उन्होंने अपनी 6 अंगुलियों के बारे में भी कहा।  फिलहाल ऋतिक रोशन को अक्सर अपने बच्चों के साथ बाहर घूमते हुए देखा गया है। अपने दोनों बच्चों के साथ वक्त बिताना ऋतिक को काफी पसंद है और वो अपने बच्चों को अपना पूरा टाइम देते हैं।

ऋतिक का यें भावुक मेसेज खूब वायरल हो रहा हैं। बता दे कि ऋतिक  बॉलीवुड की तमाम बेशुमार हस्तियों में शामिल होते हैं और एक से एक दमदार फिल्में ऋतिक ने इस बॉलीवुड को दी हैं ऋतिक  ने इस मेसेज में अपनी  6 अंगुलियों का जिक्र कियाी हैं और कहा कि अगर वो सोचते कि  6 अंगुलियों वाला कभी भी ऐक्टर नहीं बन सकता हैं पर ऋतिक की मेहनत के आगे उनकी 6 अंगुलियां भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकी।

Related posts

किसान आंदोलन पर अजय देवगन की चुप्पी पर उठा सवाल? अभिनेता की कार रोकने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

Pooja

आम्रपाली दुबे ने लंदन में किया ऐसा डांस, लग गई आग वीडियो हुआ वायरल

mohini kushwaha

15 नवम्बर को सिनमाघरों में धूम मचायेगी फिल्म ‘बागपत का दूल्हा’

Trinath Mishra