featured भारत खबर विशेष

एलन मस्क मंगल पर कैसे बसाएंगे नई दुनिया?

alon 2 एलन मस्क मंगल पर कैसे बसाएंगे नई दुनिया?

मंगल ग्रह को लेकर लंब समय से लोगों मे जिज्ञासा रही है। यही कारण है कि, नासा से लेकर दुनियाभर की बड़ी-बड़ी अंतरिक्ष जांच एजेंसियां मंगल पर जीवन तलाश रही हैं। और नई दुनिया बसाने के सपने भी देख रही हैं। कुछ हद तक इंसानों ने मंगल ग्रह के बारे में पता भी लगा लिया है। तभी तो एलोन मस्क मंगल ग्रह पर नई दुनिया बसाने जा रहे हैं।

आप सोच रहे होंगे एलन मस्क कौन हैं और कैसे मंगल पर दूसरी दुनिया बसाएंगे तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।

uae 3 एलन मस्क मंगल पर कैसे बसाएंगे नई दुनिया?छले दो दशक से टेस्ला और स्पेक्स कंपनी के सीईओ एलन मस्क किसी न किसी कारण से हमेशा ख़बरों में रहे हैं। चाहे बात बिजली से चलने वाली गाड़ियों की हो या आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को लेकर नए प्रयोग या अंतरिक्ष में आम इंसान को पहुंचाने की कोशिश की।
हाल ही में उनकी कंपनी स्पेक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने नासा के दो ऐस्ट्रॉनॉट को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में सफलतापूर्वक भेजा। यह पहली बार है, जब किसी निजी कंपनी ने यह कारनामा किया है। कई जानकार कह रहे हैं कि अब वो दिन दूर नहीं, जब आम इंसान भी अंतरिक्ष में कदम रखने की सोच सकता है।इस उपलब्धि पर जहां कई लोगों ने मस्क को बधाई दी, वाहवाही की, वहीं कई ने चिंता जताई कि मस्क के वर्चस्व में अंतरिक्ष यात्राओं का दुरुपयोग भी हो सकता है।

कौन हैं एलन मस्क?
एलन मस्क का जन्म 1971 में दक्षिण अफ़्रीका में हुआ था। उन्हें पढ़ने का बहुत शौक़ था और कंप्यूटर पर तो उनकी उंगलियां थिरकती थीं। वह भी इस कदर कि सिर्फ बारह साल की उम्र में मस्क ने ब्लास्टर नाम का कंप्यूटर गेम बना डाला और उसे एक कंप्यूटर पत्रिका को 500 डॉलर में बेच दिया।

alon 1 एलन मस्क मंगल पर कैसे बसाएंगे नई दुनिया?
साइंस फिक्शन राइटर आइजैक असिमोव की फाउंडेशन सीरीज को पढ़कर वह बहुत प्रभावित हुए। कई लोगों का मानना है कि इन्हीं किताबों से उनके मन में दुनिया को बदलने की सोच पैदा हुई। और 1992 में इकॉनमिक्स और फिजिक्स पढ़ने के लिए वह अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सलवेनिया पहुंचे।

1997 में उन्होंने BA और BSc दोनों की डिग्रियां लीं। इसी बीच, भाई के साथ मिलकर मस्क ने Zip2 नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की। यह इतनी सफल हुई कि 1999 में कॉम्पैक ने इसे 30 करोड़ डॉलर में ख़रीद लिया। मस्क को इस सौदे के बाद 2.2 करोड़ डॉलर मिले और यहीं से शुरू हुआ उनका सुर्खियों में रहने का सिलसिला।

1999 में मस्क ने X.com कंपनी शुरू की, जो आज PayPal के नाम से दुनिया में मशहूर है। जब 2002 में eBay ने PayPal को मस्क से ख़रीदा तो वह अरबपति बन गए। कोई और होता तो इतने से संतुष्ट होकर ज़िंदगी के मजे लेता। लेकिन मस्क ऐसे नहीं हैं।

2002 में उन्होंने SpaceX कंपनी शुरू की, जिसका ध्येय था अंतरिक्ष में कमर्शल ट्रैवल को संभव करना। यही नहीं, इसके ठीक एक साल बाद उन्होंने टेस्ला मोटर्स शुरू की। इस कंपनी को शुरू करने का मकसद बिजली से चलने वाली गाड़ियां बनाना था। इन दोनों कंपनियों को मस्क ने बेचने के अभी तक संकेत नहीं दिए हैं।

टेस्ला आज दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। और स्पेक्स पहली निजी कंपनी है, जिसने नासा के ऐस्ट्रॉनॉट को स्पेस स्टेशन में पहुंचाया है।एक तरह से देखा जाए तो मस्क इस समय दुनिया के सबसे नामी बिजनेस लीडर्स में से एक हैं। ध्यान रहे कि वह उन CEOs में से नहीं, जो ऑफिस में बैठकर दूसरों को आदेश देते रहते हैं। वह तो घंटों काम करने के लिए जाने जाते हैं। कई बार तो वह ऑफिस में ही सो जाते हैं।

मस्क का कहना है कि, “मंगल पर आपके मरने की आशंका पृथ्वी से कहीं ज्यादा हैं. वहां मौत होने की बड़ी संभावना है.” अगर आप मंगल पर पहुंच भी जाते हैं तो भी आप वहां की कठिन परिस्थितियों में मर जाएंगे लेकिन मस्क फिर भी जाना चाहते हैं। मस्क ने कहा, “कई लोग पर्वतों पर चढ़ाई करते हैं। माउंट एवरेस्ट पर हमेशा से लोग मरते रहे हैं। वे अभी भी इसे चुनौती के नाम पर करना चाहते हैं।

spex 3 एलन मस्क मंगल पर कैसे बसाएंगे नई दुनिया?
अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दो अंतरिक्ष यात्रियों को निजी कंपनी स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेज दिया। नौ सालों बाद पहली बार अमेरिकी धरती से कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजा गया। ये कंपनी किसी और की नहीं बल्कि एलन मस्क की ही है।

नासा 2000 के दशक की शुरुआत से ही आईएसएस मिशन पर काम कर रहा है। हालांकि, 2011 में उसने अपने रॉकेट से यह लॉन्चिंग करना बंद कर दी थी। इसके बाद अमेरिकी स्पेसक्राफ्ट रूस के रॉकेटों से भेजे जाने लगे।

रूसी रॉकेट से लॉन्चिंग का खर्च लगातार बढ़ रहा था, ऐसे में अमेरिका ने स्पेसएक्स को बड़ी आर्थिक मदद देकर अंतरिक्ष मिशन के लिए मंजूरी दी। इस कंपनी ने 2012 में पहली बार अंतरिक्ष में अपना कैप्सूल भेजा। स्पेसएक्स कंपनी की स्थापना अमेरिकी अरबपति उद्यमी एलन मस्क द्वारा 2002 में की गई थी।

https://www.bharatkhabar.com/kashmiri-pandit-shot-dead-by-terrorists-in-anantnag-j-k/
एलन मस्क की इसी पागलपन को देखते हुए कहा जाता है कि, वो एक दिन मंगल ग्रह पर नई दुनिया बसाएंगे। शायद वो ऐसा करने में कामयाब भी हो जाएं क्योंकि जिस स्पीड से वो काम कर रहे हैं। ऐसा शायद की कोई कर रहा है।

Related posts

आंध्र प्रदेश में टीवी डिबेट में बीजेपी नेता पर बरसे चप्पल,तस्वीरें हुई वायरल

Yashodhara Virodai

यूएस सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला,ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध को मिली मंजूरी

rituraj

Aaj Ka Rashifal: 07 अगस्त को इन राशियों पर होगी सूर्य देव की कृपा, जानें आज का राशिफल

Nitin Gupta