लाइफस्टाइल

पुरूषों के बांझपन को दूर कर देंगे ये उपाय. जानिए कैसे बढ़ाएं शुक्राणु?

sperm 1 पुरूषों के बांझपन को दूर कर देंगे ये उपाय. जानिए कैसे बढ़ाएं शुक्राणु?

महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरूषों में भी बांझपन पाया जाता है। जिसकी वजह से बच्चे होने में उन्हें कई सारी समस्याओं से जूझना पड़ता है। पुरूषों में बांझपन शुक्राणुओं की कमी की वजह से होता है। अगर आप भी इस गंभीर परेशानी से गुजर रहे हैं । और चाहकर भी बच्चे पैदा नहीं कर पा रहे हैं। हम आपकी इस समस्या को दूर करन के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिन्हें जानकर आपकी मुश्किल हल हो सकती है।

sperm 2 पुरूषों के बांझपन को दूर कर देंगे ये उपाय. जानिए कैसे बढ़ाएं शुक्राणु?
पूरी नींद लें
कई अध्ययनों से यह पता चलता है कि अधिक वजन वाले लोगों द्वारा वजन कम करने और व्यायाम करने से शुक्राणु की संख्या बढ़ती है और उनकी क्वालिटी भी बेहतर होती है। इसलिए स्पर्म क्वांटिटी को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

नशे से रहें दूर
2016 में हुए एक अध्ययन से भी यह पता चला है कि धूम्रपान और शुक्राणुओं का आपस में गहरा नाता है। इसलिए स्पर्म क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए धूम्रपान को आज ही छोड़ दें।

विटामिन सी
विटामिन सी का फर्टिलिटी से गहरा नाता होता है। पुरूषों में विटामिन सी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ−साथ स्पर्म काउंट भी बढ़ाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने आहार में विटामिन सी युक्त फल व सब्जियां जैसे ब्रोकली, संतरा, नींबू, आंवला आदि को जरूर जगह दें।

अंडों का सेवन करें
अंडे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पुरूषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन ई भी पाया जाता है। इतना ही नहीं, अंडों का सेवन करने से स्पर्म को फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से अंडे खाने से फर्टिलाइजेशन की संभावना दोगुनी हो जाती है।

टमाटर का सेवन
अध्‍ययनों से पता चलता है कि टमाटर के रस का नियमित सेवन करने से पुरुषों में बांझपन की समस्‍या का इलाज किया जा सकता है। नियमित रूप से सेवन करने पर यह रोगी में शुक्राणुओं की संख्‍या और उनकी गुणवत्ता दोनों में सुधार कर सकता है।

डार्क चॉकलेट
स्‍पर्म काउंट बढाने में डार्क चॉकलेट आपकी मदद कर सकती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि डार्क चॉकलेट में एमिनो एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है। यह एसिड पुरुषों में वीर्य की गुणवत्ता और शुक्राणुओं की संख्‍या को बढ़ाने में सहायक होता है।

केले का सेवन
केला में ब्रोमेलैन नाम का एंजाइम होता है। यह एंजाइम सेक्‍स हार्मोन को निय‍ंत्रित करता है। इसके अलावा केला में विटामिन ए, विटामिन बी1 और विटामिन सी भी उच्‍च मात्रा होते हैं। इसलिए पुरुषों की सहनशक्ति को बढ़ाने में केला बहुत ही प्रभावी होता है।

अखरोट का सेवन
शुक्राणुओं की कमी को दूर करने के लिए अखरोट का सेवन करना लाभकारी होता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है। प्रजनन क्षमता पर हुए एक अध्‍ययन के अनुसार नियमित रूप से दैनिक आधार पर 70 ग्राम अखरोट का सेवन शुक्राणु जीवन शक्ति, शुक्राणुओं की संख्‍या और उनकी गुणवत्‍ता को सुधारने में सहायक होता है।

https://www.bharatkhabar.com/your-pubic-hair-on-vagina-there-for-a-reason/
इन सभी चीजों से आप शुक्राणुओं की संख्या बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही अपनी मर्दानगी की ताकत भी बढ़ा सकते हैं।

Related posts

अगर आप करते हैं बच्चों की पिटाई, तो उन पर पड़ सकता है नकारात्मक असर

Saurabh

ब्लैकहेडेस हटाने के लिए घर पर ही बनाएं स्क्रब

kumari ashu

पीरियड्स को लेकर ये सोचते हैं लड़के, जानकर हो जाएंगे हैरान

mohini kushwaha