हेल्थ

कोरोना से निबटने के लिए अपने शरीर को ऐसे करें मजबूत..

महामारी कोविड-19 कोरोना का कहर पूरी दुनिया पर टूटता ही जा रहा है। लाखों लोग इस संक्रमित बीमारी की चपेट में आ गये हैं तो वहीं दुनिया में हजारों लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान भी गंवा चुके हैं। लेकिन इस बीच जो सबसे महत्वपूण चीज देखने को मिली है वो ये है की कोरोना बीमारी को मात देकर काफी लोग सही भी हुए हैं। जो लोग सही हुए हैं उनके ठीक होने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना है।

health 2 कोरोना से निबटने के लिए अपने शरीर को ऐसे करें मजबूत..
इस महामारी से सबसे ज्यादा जिन लोगों की मृत्यु हुई है वो बूढ़े लोग थे या फिर वो लोग मरे जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर था। अगर आप भी इस जानलेवा बीमारी से खुद को बचाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका शरीर इससे लड़ने के लिए तैयार रहे तो आपको हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अजमाकर आप कोरोना ही नहीं बल्कि सभी तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

 

https://www.bharatkhabar.com/in-lockdown-get-rid-of-unwanted-hair-with-in-minutes/
1-प्रोटीन को डायट में जरूर शामिल करें
प्रोटीन से हमारे शरीर को अमीनो एसिड मिलता है, जो हमारे शरीर में हेल्पर टी-सेल्स को जनरेट करने में मदद करता है। जिससे हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत होता है। आप नाश्ते में दलिया, उबली हुई दालों की सलाद, साबुत अनाज और स्प्राउट्स खा सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
2-योग देगा रोगों से मुक्ति
मेडिटेशन यानि की योग ध्यान हमारे शरीर को शांत रखता है। योग करने से कोशिकाओं को स्ट्रेस फ्री रहने में मदद मिलती है। साथ ही इम्यून सेल्स पूरी पॉवर के साथ रोगों को खत्म हैं। जिससे शरीर को मजबूती मिलती है।
3-भरपूर नींद लें
शरीर को ठीक रहने के लिए जितना जरूरी भोजन होता है उतना ही जरूरी पूरी नींद लेना भी होता है। अगर आप पूरी नींद लेते हैं तो स्ट्रेस खत्म होता है। स्ट्रेस फ्री रहना कई तरीकों से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके लिए आप डांस, म्यूजिक, मेडिटेशन, भजन-कीर्तन और पसंदीदा किताबों की मदद ले सकते हैं। जब शरीर रिलैक्स होता है तो इम्यूनिटी अपने आप बढ़ जाती है।
4-पालक का जूस पिएं
वैसे तो स्वस्थय रहने के लिए सब्जी हो या फल किसी का भी जूस पीना बेहद जरूरी होता लेकिन अगर आप मिक्स सब्जियों का जूस नहीं पीना चाहते हैं तो आप पालक का जूस पी सकते हैं। पालक में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं रखते हैं। साथ ही आपके चेहरे पर भी ग्लो लाते हैं।
5-पपीता
पपीती आंखों के साथ-साथ पेट के लिए भी बेहद जरूरी होता है। यही कारण है कि डॉक्टरों की तरफ से हमेशा ये कहा जाता है कि अगर आपको बीमारियों से बचना है और अपने शरीर को स्वस्थय बनाना है तो पपीते अपने भआजन मंे किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करें।

Related posts

जानिए क्यों आंवला खाना सबके लिए अच्छा नहीं है !

Rahul

हाईकोर्ट ने दिया आदेश इन 5 जिलों में 26 अप्रैल तक रहेगा लॉक डाउन

sushil kumar

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 30.99 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar