featured देश बिहार राज्य

सीएम नीतीश के उद्घाटन से पहले ही बह गया गंगा पंप नहर बांध

canal project, bihar, inauguration, bhagalpur, cm nitish kumar, rjd

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपना भागलपुर दौरा रद्द कर दिया है। वो अब भागलपुर नहीं जाएंगे। सीएम नीतीश यहां बटेश्वरस्थान पंप नहर परियोजना का उद्धाघन करने जा रहे थे। लेकिन बीते मंगलवार को ही 40 साल बाद पूरा हुए इस नहर परियोजना की नहर कहलगांव के एनटीपीसी मुरकटिया के पास टूट गई। जिसके कारण पुरे इलाके में पानी फैल गया। ये घटना राज्य सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गई है इससे सरकार पर कई सवालीया निशान भी लग गए हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने फौरन उनके दौरे के रद्द होने की जानकारी दी। इसी बीच तेजस्वी यादव ने मौके पर चौका मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा है। लेकिन फिर भी न जाने क्यों सीएम एस पर चुप रहते हैं।

 canal project, bihar, inauguration, bhagalpur, cm nitish kumar, rjd
canal project bihar

बता दें कि तेजस्वी के इस हमले पर जल संसाधन मंत्री ललन सिंह थे जो नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। वहीं राजद का आरोप है कि नीतीश कुमार सब कुछ जानते हुए भी किसी न किसी मजबूरी या इसमें काम या उनका गलतियों पर कभी कुछ नहीं बोलते।

वहीं बिहार में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के वक्त भी सरकार की जमकर आलोचना हो रही थी। लेकिन नीतीश कुमार ने सबके लिए बारिश को मुख्य कारण माना था। लेकिन इस नए हादसे से भागलपुर और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले किसानों में मायूसी छा गई है। इस परियोजना से बिहार के भागलपुर और झारखंड के गोड्डा जिले के 22658 हेक्टेयर ज़मीन की सिंचाई प्रस्तावित थी। इस योजना की कुल लागत अब क़रीब 828 करोड़ हो गयी है।

Related posts

भाजपा का यूपी विधान सभा चुनाव में होगा सफाया : लालू

Anuradha Singh

ऊर्जा प्रदेश पर गहरा सकता है ऊर्जा का संकट, कई परियोजनाएं अधर में अटकी

piyush shukla

स्वरोजगार से होगा विकास बोले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

piyush shukla