featured खेल दुनिया देश

फीफा वर्ल्ड कपः मेजबान रूस ने मिस्र को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की

cherisev फीफा वर्ल्ड कपः मेजबान रूस ने मिस्र को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की

फीफा वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण में मेजबान रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में रूस को 3-1 से हराया। आपको बता दें कि 21वे संस्करण की रूस की ये दूसरी जीत है। गौरतलब है कि सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में मंगलवार को ग्रुप-ए के मुकाबले में इस जीत के साथ रूस के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं।और वह नॉकआउट चरण में प्रवेश की द्वार पर पहुंच गया है।

 

cherisev फीफा वर्ल्ड कपः मेजबान रूस ने मिस्र को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की

मिस्र का अगले दौर में जा पाना मुश्किल हो गया है।

अगर मिस्र की बात की जाए तो मिस्र का अगले दौर में जा पाना मुश्किल हो गया है। मैच के सभी गोल दूसरे हाफ में हुए हैं। आज अगर उरुग्वे,सऊदी अरब को हराता है या मुकाबला ड्रॉ हता है तो रूस अंतिम 16 में पहुंच जाएगा। और मिस्र बाहर हो जाएगा, जिसे पहले मैच में उरुग्वे ने 1-0 से हराया। रूस के लिए यह मैच बेहद अहम था।

इंगलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज

रूस ने पहले मैच में सऊदी अरब को 5-0 से मात दी

रूस ने पहले मैच में सऊदी अरब को 5-0 से मात दी थी। उसके अगले दौर की राह में चोट से वापसी कर रहे मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह रोड़ा बन सकते थे, इसलिए इस स्टार खिलाड़ी के खिलाफ उसने पहले ही रणनीति बना ली थी। उसके मिडफील्डर युरी झिर्कोव सलाह से साए की तरह चिपके रहे। इसी कारण सलाह खुलकर नहीं खेल पाए।

इल्या कुटेपोव से मिली गेंद को आसानी गोल में बदल रूस को 3-0 से आगे कर मिस्र की वापसी को मुश्किल कर दिया है।

हलाकि मेजबान टीम को अपनी बढ़त बनाने में करने में ज्यादा समय नहीं लगा। डेनिस चेरिशेव ने 59वें मिनट में बेहद आसानी से गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को 2-0 से आरे कर दिया। यह चेरिशेव का इस टूर्नामेंट में तीसरा गोल था। सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ शीर्ष पर आ गए हैं। तीन मिनट बाद एरटेम डेज्यूबा ने इल्या कुटेपोव से मिली गेंद को आसानी गोल में बदल रूस को 3-0 से आगे कर मिस्र की वापसी को मुश्किल कर दिया है।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

बरमूडा ट्रैंगल में जाते ही कहां गायब हो जाते हैं विमान, वैज्ञानिकों ने खोला राज 

Trinath Mishra

डिटेक्टिव बूमराह का पहला लुक जारी, जल्द ही दिखायी देंगे ओटीटी प्लेकटफार्म पर..

Rozy Ali

मुस्लिम महिलाओं ने किया बिलकिस बानो की दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन

Rahul