ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व होता है। राशिफल की गणना पंचांग पर आधारित होती है। और आज 9 फरवरी 2022 बुधवार का दिन माघ मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष राशि – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि – जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। किसी भी कार्य की शुरूआत से पहले योजना बना ले। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन राशि – विदेश यात्रा का योग बना हुआ है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ को नजरअंदाज न करें।
कर्क राशि – पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। खान-पान में परहेज बनाए रखें।
सिंह राशि – जल्दबाजी में कोई निर्णय लें। अपनों से बड़ों की सलाह माने। वाद विवाद की स्थिति से बचें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त होगा। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि – लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि – स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लव लाइफ में सुधार आएगा।
धनु राशि – नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है।
मकर राशि – आर्थिक स्थिति को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। अधिक खर्च करने से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है। मानसिक शांति बनाए रखें।
कुंभ राशि – आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लंबी यात्रा का योग बना हुआ है। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ का योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी।