धर्म

4 दिसंबर 2021 का राशिफल: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें किन राशियों पर रहेगा प्रभाव

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण सुबह करीब 10 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगा और दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट रहेगी। ज्योतिषविदों के मुताबिक, ये सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. रुटीन फॉलो करें. जोखिम से बचें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। सफलता मध्यम रहेगी। आप और जीवनसाथी अपनी समस्याओं को एक दूसरे से साझा करें, पारिवारिक फैसले लेते समय दोनों की मंजूरी होना बेहद जरूरी है।

वृष
उद्योग व्यापार को गति मिलेगी। साझा भावना से कार्य करेंगे। निजी मामले पक्ष में रहेंगे। साथी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। ऑफिस में आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले ग्राहक की मांग को ध्यान में रखें।

मिथुन
तर्कशील रहें. नियमों की अनदेखी से बचें। पेशेवर बने रहेंगे। जिम्मेदारी का भाव रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में धैर्य दिखाएं। सेहत में किसी भी प्रकार की एलर्जी आपको परेशान कर सकती हैं।

कर्क
सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा. सक्रियता रखेंगे. साहस संपर्क बढ़ेगा। बौद्धिकता पर बल रहेगा। चतुराई से राह बनाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। हेल्थ में बैक पेन जैसी समस्याएं परेशान करने वाली रहेगी इस ओर सचेत रहें। बड़ी बहन का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

सिंह
परिजनों की सलाह पर ध्यान देंगे। सुखद पल साझा करेंगे. परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। भावनात्मकता पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों की पिछले कई दिनों से चल रही कोई समस्या हल होती नजर आ रही है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक अशांति के अनुभव के साथ अज्ञात भय रहेगा।

कन्या
श्रेष्ठ कार्यों को गति मिलेगी। बंधुओं में प्रेमभाव बढ़ेगा। साहस पराक्रम से कार्य करेंगे। सहकारिता और संवाद बेहतर रहेंगे।

तुला
शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन की संभावना रहेगी। स्मरणीय पल साझा करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों को गति मिलेगी। युवा वर्ग प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। हेल्थ में हाई बीपी व शुगर से संबंधित रोगियों को आज विशेष अलर्ट रहना होगा।

वृश्चिक
अनोखे ढंग से कार्य करेंगे। सभी प्रभावित रहेंगे। श्रेष्ठ प्रयास गति पाएंगे। नवाचार पर जोर रहेगा। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। सेहत में वजन का ध्यान रखते हुए मीठे का सेवन न के बराबर करें या न करें।

धनु
लाभ और व्यय बढ़त पर रहेंगे। कार्य व्यापार में सक्रिय रहेंगे। रिश्ते संवरेंगे। वादा को निभाएं। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे। आज दिन के अंत तक आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्या का सामना करना पड़े, वहीं बीमार चल रहें लोगों को भी अधिक सचेत रहने की सलाह है।

मकर
लाभ के प्रयास फलेंगे। विभिन्न कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक उन्नति के अवसर रहेंगे। योजनाओं को गति देंगे। व्यापारियों का कोर्ट-कचहरी से संबंधित यदि मामला चल रहा है, तो सभी कार्य सावधानी के साथ करें।

कुंभ
वरिष्ठों से तालमेल बढेगा। जिम्मेदारों से जुड़ाव बढ़ेगा। प्रबंधन के कार्य सधेंगे। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। दक्षता बढ़ेगी। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे।

मीन
भाग्य की प्रबलता से सभी मामले सधेंगे। योजनाओं में तेजी आएगी। संकल्प पूरे करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे। निसंकोच आगे बढेंगे। सेहत में दांतों की समस्या हो तो डेंटिस्ट से अवश्य सलाह लेनी चाहिए लापरवाही भविष्य के लिए भारी पड़ सकती है। छोटे भाई-बहनों का पढ़ाई में मार्गदर्शन करना पड़ेगा।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 04 अगस्त को इन राशियों के व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें आज का राशिफल

Nitin Gupta

25 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Nitin Gupta

6 सितंबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul