featured धर्म

16 दिसंबर 2021 का राशिफल: आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

aaj ka rashifal 7 16 दिसंबर 2021 का राशिफल: आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 16 दिसंबर 2021 गुरुवार को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है। आज का दिन धन, सेहत, दांपत्य जीवन और लव रिलेशन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष
आज लंबित योजनाओं को गति देंगे। सृजनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। करियर कारोबार उम्मीद के अनुरूप रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्मरणशक्ति बढ़ेगी। हेल्थ में मुंह और गले से संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

वृषभ
आज आप अपराह्न से परिस्थितियां अधिक सकारात्मक होंगी। लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। निवेश के प्रयास बनेंगे। आर्थिक मामलों में सफल रहेंगे। वहीं, जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी सचेत रहना होगा, उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दें।

मिथुन
आज के दिन आप कामकाज मामले गति लेंगे। आय-व्यय बढ़ेंगे। बड़बोलेपन से बचें। आवश्यक कार्यां में तेजी दिखाएं। व्यापार व्यवसाय बेहतर रहेगा। सफलता के संकेत बने हुए हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर में दर्द और नसों में खिंचाव होने की आशंका है।

कर्क
आज उल्लेखनीय कार्यांं को गति देंगे। इच्छित सफलता अर्जित कर सकते हैं। प्रबंधकीय और प्रशासनिक मामले गति लेंगे। योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है खासकर सर्दी जुकाम को अनदेखा न करें। गुनगुने पानी का सेवन अधिक करते रहें।

सिंह
आज भविष्योन्मुखी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। लाभ और विस्तार पर जोर रहेगा। मनोत्साह बना रहेगा। भाग्योन्नति के योग हैं। धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। हेल्थ में ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

कन्या
आज आप सहजता से कार्य करते रहें। दोपहर बाद परिस्थियों में सुधार होगा। तैयारी बढ़ाएं। अप्रत्याशितता बनी रह सकती है। सफलता का प्रतिशत संवरेगा। स्वास्थ्य को लेकर दूषित वातावरण सांस के रोगियों के लिए परेशानी बन सकता है।

तुला
महत्वपूर्ण कार्यां को शाम से पहले कर लेने का प्रयास करें। चर्चा में सहज बने रहेंगे। पेशेवरों से संबंध संवरेंगे। मजबूती से बात रखेंगे। बड़े प्रयासों को गति मिलेगी। सेहत की बात करें तो जिन लोगों को थायराइड की समस्या है उन्हें नियमित दवाइयों का सेवन करना होगा।

वृश्चिक
आज महत्वपूर्ण कार्यां को समय से पूरा करें। लापरवाही से बचें। लक्ष्य के प्रति समर्पण रखेंगे। श्रमशील बने रहेंगे। खर्च निवेश बढ़े हुए रह सकते हैं। पेशेवरता को बढ़ावा देंगे। स्वास्थ्य को लेकर लीवर के रोगियों को अलर्ट रहने की सलाह है।

धनु
श्रेष्ठ कार्यां में गति बनी रहेगी। उच्च मनोबल रखेंगे। बुद्धि चातुर्य से उचित जगह बनाए रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। लक्ष्य प्राप्त करेंगे। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। करीबी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से स्टोन के मरीजों को दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

मकर
आज आपकी व्यक्तिगत उपलब्धियां बढ़ेंगी। घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। परिवार में सुख सौख्य रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर गठिया रोग से जूझ रहे मरीजों को दर्द का सामना करना पड़ेगा। घर में आग लगने की आशंका है सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहें।

कुंभ
महत्वपूर्ण कार्य शाम तक पूरे कर लें। सभी वर्ग के लोग सहायक होंगे। संस्कारों को बढ़ावा देंगे। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। वाणिज्यिक संभावनाएं बनेंगी। बंधुत्व को बल मिलेगा। सेहत के लिए अनिद्रा नुकसानदेह हो सकती है।

मीन
उत्तरोत्तर शभता के संकेत हैं। रक्त संबंध संवरेंगे। परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। संस्कारों और परंपराओं को बढ़ावा देंगे। महत्वपूर्ण मामलों को गति मिलेगी। संग्रह में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर ब्लड प्रेशर के मरीजों को सतर्कता बरतनी होगी।

Related posts

LIVE: नए भारत के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़े: पीएम मोदी

Rani Naqvi

अगर घर को रखना चाहते हैं कलह क्लेश से दूर, तो अपनाएं ये उपाय होगा असर

mohini kushwaha

गृह मंत्रालय का दावा, भारत के खिलाफ सिख युवकों को आतंकी बना रहा ISI

lucknow bureua