September 27, 2023 1:46 pm
featured धर्म

10 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

1076192 aaj ka rashi 10 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2022 यानी आज सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…

मेष
आज खष्ठम सूर्य व इस राशि का चन्द्रमा व द्वादश गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है।

वृष
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

मिथुन
सूर्य चतुर्थ शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व एकादश चन्द्रमा पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।

कर्क
सूर्य इसी राशि से तृतीय, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मेष में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

सिंह
गुरु अष्टम व सूर्य अब इसी राशि से द्वितीय में रहेंगे। इस राशि से नवम गोचर कर रहा चन्द्रमा शुभ है। शुक्र जांब में उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या
सूर्य इसी राशि में पॉलिटक्स में लाभ देंगे। सप्तम गुरु कल्याणकारी है।चन्द्रमा अष्टम भाव में मंगलमय है। शनि संघर्षमय है। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

तुला
सूर्य कन्या तथा चन्द्रमा सप्तम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
मङ्गल व शुक्र जॉब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा खष्ठम तथा गुरु पंचम संतान के लिए मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।

धनु
आज चन्द्रमा पंचम भाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जांब व व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस के समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं।

मकर
शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा मेष में गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। बिजनेस में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुंभ
सूर्य कन्या,चन्द्रमा मेष व शनि इसी राशि से द्वादश में है। आर्थिक लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।बुध व शनि शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन
मङ्गल तृतीय रियल स्टेट में लाभ देंगे। गुरु इसी राशि में हैं।किसी शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में उन्नति होगी। जाँब को लेकर कोई बड़ा परिवर्तन संभावित है।

Aaj Ka Panchang: आज 10 अक्टूबर 2022 सोमवार का दिन है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 01:38 AM, Oct 11 तक है। सूर्य कन्या राशि पर योग-हर्षण,करण-बालव और कौलव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 10 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-प्रतिपदा तिथि 01:39 AM तक उपरांत द्वितीया
  • नक्षत्र-रेवती 04:02 PM तक उपरांत अश्विनी
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-हर्षण
  • वार-सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:25 AM
  • सूर्यास्त-6:02 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-6:33 PM, 10अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 7:31 AM ,11 अक्टूबर
  • राहु काल-07:52 AM से 09:19 AM तक

Related posts

sc में खुली आम्रपाली की पोल, 23 कंपनियां ऑफिस ब्वॉय, चपरासी और ड्राइवरों के नाम पर

Rani Naqvi

सेना ने नाकाम की आतंकी हमले की साजिश, CRPF कैंप पर हमले का था इरादा

Vijay Shrer

हिंदुस्तानी रंग में रंगे जापानी पीएम, फोटों खींचती रही पत्नी

Pradeep sharma