featured उत्तराखंड बिज़नेस

देश की रक्षा करने वाले पराक्रमियों के सम्मान, सीएम ने 2020-21 क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन

cm trivendr देश की रक्षा करने वाले पराक्रमियों के सम्मान, सीएम ने 2020-21 क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में क्षत्रिय जागरण स्मारिका 2020-21 का विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस स्मारिका में पौराणिक एवं समसामयिक घटनाओं का सही समावेश किया गया है। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पराक्रमियों का भी स्मारिका के माध्यम से स्मरण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति समाज हित में निरन्तर कार्य कर रही है। सामाजिक कुप्रथाओं व रूढ़ीवादी विचारों के उन्मूलन, उत्तराखंड की सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत के संवर्द्धन के लिए उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

जल संरक्षण के क्षेत्र में हो रहा काम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जल के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। वर्षा जल के संचय के साथ ही राज्य में अनेक झीलों का निर्माण किया जा रहा है। लोगों को ग्रेविटी आधारित जल मिले इसके लिए सौंग एवं जमरानी बांध परियोजना पर कम चल रहा है। सूर्यधार झील बनकर तैयार है और मलढ़ंग बांध पर का भी काम चल रहा है। साथ ही जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति से भी सहयोग लिया जा सकता है। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले समिति में अनुभवी लोग भी हैं।

स्मारिका में क्षत्रिय समाज का उल्लेख

क्षत्रिय जागरण स्मारिका में उत्तराखंड की पौराणिक एवं सांस्कृतिक जानकारी के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हुए जन आंदोलनों एवं राज्य के लिए अहम योगदान देने वाले लोगों के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है। समाज हित में क्षत्रिय कल्याण समिति द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों को भी स्मारिका में प्रकाशित किया गया है।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट, महासचिव बृज भूषण रावत, स्मारिका के सम्पादक अतुल नेगी एवं क्षत्रिय कल्याण समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

लखनऊ: भाजपा गद्दी छोड़ों अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने यह रणनीति तैयार की, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

अभिनंदन अगर भारत वापस न आता तो, पाकिस्तान के लिए कत्ल की रात होती: मोदी

bharatkhabar

कांग्रेस -सपा सीटों के मतभेद के बीच प्रियंका ने अखिलेश के पास भेजा दूत

shipra saxena