Breaking News featured देश यूपी

2022 तक खत्म हो जाएगा देश से आतंकवाद और नक्सलवाद बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह

rajnath singh 2022 तक खत्म हो जाएगा देश से आतंकवाद और नक्सलवाद बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ। 2022 तक हम जिस भारत को बनाने का सपना देख रहे हैं, उसमें आतंकवाद और नक्सलवाद के लिए कओई जगह नहीं होगी। 2022 तक हम इन दोनों बड़ी समस्याओं से देश को मुक्त कर चुके होंगे। 2022 में जब हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाए आयेंगे तो देश से आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद को मुक्त कर चुके होंगे। भाजपा देश बनाने के लिए सत्ता में आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसीलिए कहा है कि आज 2017 से 2022 तक संकल्प से सिद्धि की ओर देश को लेकर जाना है।

rajnath singh 2022 तक खत्म हो जाएगा देश से आतंकवाद और नक्सलवाद बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह

ये बातें केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम कहीं। राजनाथ ने कहा कि हमारा लक्ष्य जन-जन तक सरकार की योजनाओं और सुविधाओं को पहुंचाने का है। हमारा लक्ष्य है कि आखिरी पायदना पर बैठे व्यक्ति तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। ये पांच साल संकल्प से सिद्धि के हैं। इस सालों को हमें एक लक्ष्य की तरह लेना होगा। एक नये भारत के निर्माण का संकल्प लेकर चलना होगा।

देश को हम नई राह दिखा सकते हैं। देश में चल रहे स्वच्छता अभियान से जुड़ कर हम देश में सफाई ही नहीं बल्कि इससे होने वाली बिमारी के चलते आप लाखों की दवा खरीदने से बच सकते हैं। भ्रष्टाचार के मामले में आप देश में फैली बुराई और घोटालों के खिलाफ लड़ कर देश में एक नई अलख जला सकते हैं। इसके साथ ही आप अब व्यापार में जीएसटी की भागेदारी के चलते बेहतर स्थितियां ला सकते हैं। देश में आध्यामिक ज्ञान से चलने की आवश्यकता है। क्योंकि इसके बिना आप जातिवाद संप्रदायवाद से बाहर नहीं आ सकते हैं। इसलिए नये भारत का सृजन करने के लिए आपको 5 साल संकल्प को सिद्ध करने के लिए रखने होंगे।

 

Related posts

कांग्रेसी बोले जनता को गुमराह कर रही मोदी सरकार

Trinath Mishra

UP News: पीएम मोदी ने चौरी-चौरा पर जारी किया डाक टिकट, बोले- आग थाने में नहीं, जन-जन के मन में लगी थी

Pradeep Tiwari

उत्तराखंड विधानसभा सत्रः कोरोना पॉजिटिव सीएम त्रिवेंद्र वर्चुअली हो सकते हैं शामिल

Shagun Kochhar