featured देश राज्य

असम में बाढ के हालात का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

flood असम में बाढ के हालात का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और राज्य में कई नदियों का जल स्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। वहीं इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से बातचीत की है और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और इसके अलावा राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा भी लिया। राजनाथ ने असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल के साथ टेलीफोन पर बातचीत करते हुए असम की स्थिति की समीक्षा ली।

flood असम में बाढ के हालात का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

हर संभव मदद का दिया आश्वाशन

राज्य में बाढ़ के पानी से एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकरी ने बताया कि सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को सभी संभव सहायता प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य के सात जिलों में बाढ़ के कारण 30 से अधिक लोगों को मौत हो गई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले कर्नाटक में एकाएक हुई बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। असम में अभी तक कुल 1912 हेक्टेयर में लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। गुवाहाटी में चार जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई है।

Related posts

लाइनों में लगे लोगों की हर संभव मदद करें कार्यकर्ताः राहुल गांधी (वीडियो)

Rahul srivastava

गुड़िया गैंगरेप केस: सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में IG, DSP समेत 8 अधिकारी गिरफ्तार

Pradeep sharma

मनीष सिसोदिया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, नहीं मिली मिलने की इजाजत

Rahul