featured बिहार भारत खबर विशेष

होमगार्ड जवान ने बेटे को बनाया इंजीनियर, 1.30 करोड़ फर्जीवाड़ा कर बन गया साइबर अपराधी

navbharat times 19 होमगार्ड जवान ने बेटे को बनाया इंजीनियर, 1.30 करोड़ फर्जीवाड़ा कर बन गया साइबर अपराधी

बिहार के बगहा में साइबर अपराध के केस में हरियाणा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके साथ उसके बड़े भाई पर 1.30 करोड़ रुपए फर्जीवाड़े का आरोप है। मास्टरमाइंड बड़ा भाई फरार है। दोनों युवक चौतरवा थाना के होमगार्ड जवान का बेटा है। जिसे पिता ने इंजीनियर बनाया था।

साइबर अपराध के एक मामले में हरियाणा पुलिस बगहा पहुंची। चौतरवा थाना में पहुंची पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर हरियाणा ले गई। उसका बड़ा भाई फरार है। चौतरवा थाने में तैनात होमगार्ड मार्कण्डेश्वर सिंह के बेटे सुमंत सिंह की तलाश में पुलिस पहुंची थी। लेकिन वह फरार हो गया। उसके छोटे भाई सुगंध सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

bagnew2 1632302435 होमगार्ड जवान ने बेटे को बनाया इंजीनियर, 1.30 करोड़ फर्जीवाड़ा कर बन गया साइबर अपराधी

दरअसल पेशे से M-Tech इंजीनियर सुमन्त सिंह और उसके भाई सुगंध सिंह को हरियाणा पुलिस एक साइबर क्राइम के मामले में तलाश कर रही थी। इन दोनों पर 1.30 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का आरोप है। जानकारी मिली कि वह गुड़गांव में किसी प्राइवेट कंपनी में काम किया करता था। काम छोड़ कर साइबर अपराध करने लगा था।

बता दें कि साइबर अपराध की जांच करने जब हरियाणा से 10 सदस्यीय टीम बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाने में पहुंची तो हड़कंप मच गया। टीम ने चौतरवा थाना क्षेत्र के चौबरिया गांव निवासी मार्कण्डेश्वर सिंह के घर पर छापेमारी कर उनके छोटे बेटे सुगंध सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद हरियाणा पुलिस ने चौतरवा थाना में आकर मामले की लिखित रूप में जानकारी दी।

haker 5022190 835x547 m 6771284 835x547 m होमगार्ड जवान ने बेटे को बनाया इंजीनियर, 1.30 करोड़ फर्जीवाड़ा कर बन गया साइबर अपराधी

इस फर्जीवाड़े के मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसी के बयान पर साइबर अपराध के मामले में फरीदाबाद, हरियाणा की पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी सुमंत और उसके भाई सुगंध के ऊपर 1.30 करोड़ रुपए फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। टोटल फॉर्जरी इंटरनेट के माध्यम से हुआ है। वहीं आरोपियों पर गोल्ड के भी हेरा फेरी करने का आरोप है।

Related posts

PNB घोटाला: 13हजार करोड़ का घोटाला करने के बाद अब नीरव मोदी ब्रिटेन में, मांग रहा है ‘शरण’

mohini kushwaha

मेरठ पुलिस को बड़ी कामयाबी, गिरफ्तार किया IS मॉड्यूल का संदिग्ध आतंकी नईम

Ankit Tripathi

World Hindi Day: दुनिया भर में आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस, जानिए इस दिन की क्या है खासियत

Neetu Rajbhar