यूपी

दिल्ली देहरादून हाईवे पर लगे कश्मीरियों के खिलाफ होर्डिंग

meerut 12 1 दिल्ली देहरादून हाईवे पर लगे कश्मीरियों के खिलाफ होर्डिंग

मेरठ। मेरठ में दिल्ली देहरादून हाई वे पर आज उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना ने कुछ पोस्टर लगाए है जिस में कश्मीरियो को उत्तर प्रदेश छोड़ने को कहा गया है। पोस्टर्स पर लिखा है कि भारतीय सेना पर पथराव करने वाले कश्मीरियों का बहिष्कार किया जाता है और वह उत्तर प्रदेश छोड़कर चले जाएं।

meerut 1 दिल्ली देहरादून हाईवे पर लगे कश्मीरियों के खिलाफ होर्डिंग

बता दें कि पोस्टर्स पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी का बड़ा सा फोटो भी है। अमित जानी हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं जिसमें पहले उन्होंने मायावती की लखनऊ में मूर्ति तोड़ी थी और उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी फिर उसके बाद समाजवादी छोड़कर समाजवादी के ही खिलाफ हो चले। और अब उन्होंने कश्मीरियों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है कि भारतीय सेना पर पथराव करने वाले कश्मीरी उत्तर प्रदेश छोडो।

meerut 12 1 दिल्ली देहरादून हाईवे पर लगे कश्मीरियों के खिलाफ होर्डिंग

नवनिर्माण सेना के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि जितने भी स्कूल कॉलेजों में कश्मीरी छात्र पढ़ रहे हैं उनके प्रधानाचार्य से मिलकर उनके स्कूलों से नाम कटवाए जाएं एक भी कश्मीरी छात्र उत्तर प्रदेश में ना मिले। वहीं उन्होंने जम्मू और कश्मीर बैंक पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जितनी भी ब्रांच जम्मू और कश्मीर बैंक की है सभी पर वह ताला लगवाएंगे उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों से कहा कि ना तो कश्मीरियों को कोई कमरा किराए पर दे और कॉलेज मालिकों से कहकर उन्हें एडमिशन ना दिया जाए कश्मीरियों का उत्तर प्रदेश से बाय काट करे। चाहे इसके लिये उने कानून भी तोडना पड़े तो वो भी करेंगे।

rp shanu bharti दिल्ली देहरादून हाईवे पर लगे कश्मीरियों के खिलाफ होर्डिंगशानू भारती, संवाददाता

Related posts

मिर्जापुर: DJ-आर्केस्ट्रा पर बारातियों से पहले चढ़े गांव वाले, लड़की पक्ष की जमकर पिटाई, कई लोग घायल

Shailendra Singh

UP News: भगवान श्री कृष्ण से शादी की 26वीं सालगिरह पर सखी बाबा ने 26 किलो का केक किया भेट

Rahul

डीजीपी सुलखान सिंह का बयान अपराध रुकेगा नहीं ना ही खत्म होगा : अलीगढ़

Arun Prakash