featured जम्मू - कश्मीर

हिजबुल कमांडर मारा गया, कश्मीर में दो सौ आतंकी सक्रिय..

hizb commander 1 हिजबुल कमांडर मारा गया, कश्मीर में दो सौ आतंकी सक्रिय..

भारत खबर, राजेश विद्यार्थी की रिपोर्ट 

भारत खबर
जम्मू कश्मीर।
पुलवामा में सुरक्षाबलों और आंतकी मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आजाद लल्हाल के तौर पर हुई है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार पुलवामा मंे मारा गया आतंकी आजाद लल्हाल है और वह पुलवामा का ही रहने वाला है। उसे हिजबुल कमांडर रियाजू नायकू के स्थान पर नया कमांडर नियुक्त किया गया था। आजाद ने 22 मई को पुलिस पार्टी पर हमला करके एक हेडकांस्टेबल अनूप सिंह को मार दिया था। रियाज नायकू की तरह ही आजाद पुलिस को निशाना बनता था।

terrorist aarest jammu kashmir हिजबुल कमांडर मारा गया, कश्मीर में दो सौ आतंकी सक्रिय..
उसे पहले भी पकड़ा जा चुका है। ओवर ग्राउंड वर्कर होने के कारण उस पर पीएसए लगाया गया था। छूटने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया। सेना का जवान सिपाही विकास इस हमले में शहीद हो गया। उसके एक साथी की टांग में गोली लगी है और दोनों को सेना के 92 आरआर कैंप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सिपाही की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। दिलबाग सिंह के अनुसार घाटी में भी अब भी दौ सौ आतंकी सक्रिय हैं। पहले 350 आतंकी सक्रिय घाटी में सक्रिय थे। सुरक्षा बलों ने पिछले एक साल के दौरान डेढ़ सौ आतंकियों में से अधिकतर आतंकियों को मार गिराया या फिर उन्हें मुख्य धारा में लौटने के लिए मजबूर कर दिया। सोपोर में सेना पर हमला
जम्मू।

https://www.bharatkhabar.com/pak-provoking-for-surgical-strike/

दोपहर बाद सोपोर में आतंकियों ने सेना की कानवाई पर अचानक गोलियां बरसाई। इस हमले में सेना के किसी भी नुकसान सूचना नहीं है। सेना ने इस हमले के तुरंत बाद मोर्चा संभाल लिया और जवाबी गोलियां चलाईं। आतंकी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहे हैं और सेना ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Related posts

सरकारी स्कूल के बच्चों को बड़ी राहत, कक्षा 8 तक नहीं होगी वार्षिक परीक्षा

Aditya Mishra

पहले ही विधानसभा चुनाव में दस सीटें जीतने वाली जेजेपी किसी के भी साथ पार्टी बनाने को तैयार

Rani Naqvi

Mahashivratri 2022: उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार में हुई भस्म आरती, देखें VIDEO

Rahul