नई दिल्ली। कहते है रोजाना नहाना सेहत के लिए अच्छा होता है इससे ना केवल आपको फ्रेशनेस का एहसास होता है बल्कि आप कई तरह की बीमारियों से भी सुरक्षित रखते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर महिलाए नहाती नहीं है लेकिन फिर भी वो अपने आप को एकदम स्वच्छ रखती है।
दरअसल अफ्रीका में नार्थ नामीबिया के कुनैना प्रांत की रहने वाली ये औरतें कभी नहीं नहाती है इसके बावजूद उन्हें अफ्रीका की खूबसूरत महिलाएं माना जाता है। कुनैना प्रांत में हिम्बा जनजाती में कुल 20 से 50 हजार लोग रहते है लेकिन रोजाना नहाने की बजाय ये महिलाएं कुछ खास जड़ी बूटियों को उबाल कर उसके धुएं से खुद को फ्रेश रखती है।
ऐसा करने से इनका मुख्य मकसद ना केवल शरीर को साफ रखना बल्कि शरीर से आने वाली बदबू से भी बचाना होता है। इसलिए कभी ना नहाने के बाद से भी इनके पास से अच्छी स्मेल आती है। ये महिलाएं खुद को धूप से बचाने के लिए जानवरों की चर्बी और हैमालाइट का धूल से एक लोशन बनाती है और शरीर पर मालिश करती है। इम लोशन की वजह से ही इनका पूरा शरीर लाल होता है और इन्हें रेड मैन के नाम से भी बुलाया जाता है। ये लाल लोशन इनको कीड़े मकोड़े के काटने से भी बचाता है।